Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
घर को बड़ा दिखाने का बेहतर तरीका
एक बड़ा सा घर लेना सबके बस की बात नहीं होती। पर एक छोटे से कमरे को बड़ा दिखाना कोई मुश्किल का काम नहीं है। घर को सजाना अलग बात है और कमरे को बड़ा दिखाना अलग बात है। यदि आपको भी कमरा आकार में छोटा दिखाई देता है तो, उसमें से जितने भी मैगजीन या अखबार हो उसे बाहर निकाल दीजिये। इसके अलावा कमरे की दीवारों का रंग भी चटक रखिये जिससे वह बड़ा दिखाई दे और बिजली की भी बचत हो।
यही नहीं अगर आप अपने बडे़ और भारी फर्नीचर को किसी छोटे और फोल्ड करने वाले फर्नीचर से बदल देगें तो भी आप काफी जगह बना सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स जो आपके छोटे से कमरे को बड़ा दिखाने में मददगार हो सकते हैं।

घर को बड़ा दिखाने का बेहतर तरीका
1. सही तरीके का फर्नीचर- कमरे में फोल्ड करने वाला फर्नीचर प्रयोग करें, जिससे जरुरत पड़ने पर उसे समेट कर रख दिया जाए। भारी फर्नीचर ज्यादा जगह लेते हैं।
2. रैक और शेल्फ- अपनी रैक को इस तरह से डिजाइन कीजिये कि उस पर टवी, होम थियेटर, डीवीडी और किताबें सारी एक साथ समा जाएं।
3. रंग- अपनी दीवारों के लिये सही रंग चुने। अगर आप चमकदार रंग चुनेगें तो कमरा बड़ा भी दिखेगा और आपकी बिजली की बचत भी होगी।
4. लाइटिंग- जितना हो सके प्राकृतिक लाइट का इस्तमाल करें। इससे कमरा बड़ा दिखाई देगा।
5. आंगन- अपने घर में एक आंगन जरुर रखें। इससे आपके कमरे में जितना कबाड़ या जरुरत का समान होगा , वह सब आंगन में शिफ्ट किया जा सकेगा।
6. सिंपल और कम- कोशिश करें कि आप कम से कम समान रखें। जितना ज्यादा बेकार का समान होगा उतना ही जगह और गंदगी बढेगी। ज्यादा शोपीस, लैंप, रैक या टेबल रखने से घर भरा-भरा सा लगता है।
7. मैगजीन और न्यूजपेपर- घर में टेबल के नीचे मैगजीन और न्यूजपेपर की भरमार लगाना सही नहीं है। इसे पढने के बाद इसे बेंच दें और अच्छे पैसे कमाएं।



Click it and Unblock the Notifications
