Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे सजाएं अपना लिविंग रूम
अगर आपके घर मेहमान आए हुए हैं तो वह आपके लिविंग रूम को देखकर ही पूरे घर का अंदाजा लगा लेंगे। यह आपके घर का वह कमरा होता है जिसे आप विभिन्न रंगो, कलर स्कीम और पैटर्न से सजा सकते हैं। आप अपने लिविंग रूम को सजाने के लिए कई एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप अपने लिविंग रूम को सजाने के लिए डिजाइन थीम और सजावटी सामग्रियों के साथ प्रयोग भी कर सकते हैं।
लिविंग रूम आपके घर का वह कमरा होता है, जिसे सजाने के लिए आप अपनी हर मनपसंद चीजें लगाना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको लिविंग रूम को सजाने के कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे। निश्चित रूप से इससे आपको अपने घर को सुंदर बनाने में मदद मिलेगी।

1. लाल और सफेद: लिविंग रूम में डिजाइन के लिए लाल और सफेद रंग का इस्तेमाल करें। लाल रंग के अकेले इस्तेमाल पर यह बहुत ज्यादा चमकीला दिखेगा। इसलिए इसे संतुलित करने के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल करें। लिविंग रूम में कलर ऑल्टर्नेट लेयर और ऑल्टर्नेट वॉल के लिए इन दो रंगो का इस्तेमाल करें। आप लाल रंग के सोफा के मसनद, खिड़की के पर्दे और एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. फूलों की सजावट: अपने लिविंग रूम में कई फूलों के गुलदस्ते भी रखें। गुलदस्ते के लिए आप कृत्रिम के साथ-साथ प्राकृतिक फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लिविंग रूम को सजाने का यह सबसे आसान तरीका है।
3. सफेद: सफेद रंग शांति और कोमलता का प्रतीक होता है। आप अपने लिविंग रूम में सफेद रंग का इस्तेमाल करके इसे क्लासी लुक दे सकते हैं। दीवार, फर्नीचर और दूसरे सजावटी सामान के लिए बहुत अधिक सफेद रंग का इस्तेमाल न करें। इससे निश्चित रूप से आपके लिविंग रूम में कोमलता का प्रभाव आ जाएगा।
4. मटैलिक टच: लिविंग रूम को मटैलिक टच देना भी काफी ट्रेंड में है। आप अपने दीवार के लिए सफेद और मटैलिक सिल्वर के कांबनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप मटैलिक बेस्ड फर्नीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मटैलिक टच के साथ काले पर्दे और सोफा के मसनद भी शानदार दिखेंगे।
5. वाइब्रंट: सफेद रंग के दीवार के साथ चमकीले रंग की एसेसरीज से आप आपने लिविंग रूम को वाइब्रंट बना सकते हैं। अपने फर्नीचर, एसेसरीज और पर्दे के लिए लाल, पीला, पर्पल और चमकीले रंग का इस्तेमाल करें। ब्राइटनेस को हाइलाइट करने के लिए अच्छा सा लाइटनिंग स्कीम चुनें। इस बात का ध्यान रखें कि यह बहुत अधिक चमकीला न हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
