Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर रहकर दीवाली किस तरह बनाएं मज़ेदार
दीवाली दीपों का त्योहार है जो परिवार और मित्रों के साथ मिलकर मनाया जाता है। परंतु कुछ लोग भीड़ से दूर रहकर घर पर अकेले रहना पसंद करते हैं।
भीडभाड़ वाले पर्यटन के स्थानों पर जहाँ अधिकाँश लोग जाकर आनंद उठाते हैं, वहां न जाकर भी आप अपने रचनात्मक आइडिया के द्वारा घर पर भी दीवाली का आनंद उठा सकते हैं।
यहाँ कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके द्वारा आप घर पर रहकर भी अपनी दीवाली को मज़ेदार बना सकते हैं:

अपने घर को सजाएँ
अपने औज़ारों का बॉक्स निकालें तथा त्योहार के लिए अपने घर को सजाएँ, इसमें केवल साफ़ सफ़ाई तथा रद्दी वस्तु निकालना ही शामिल नहीं है। कुछ नए पौधे लगायें। अपने घर के प्रत्येक कोने में सुगन्धित मोमबत्तियां और दिए लगायें तथा अपने घर को तरोताज़ा लुक देने के लिए घर को फूलों से सजाएँ।
घर पर अच्छा खाना बनायें
अपनी पत्नी/परिवार वालों के साथ मिलकर कुछ अच्छा खाना बनायें, नए नए व्यंजन बनायें तथा आज तक आपने माइक्रोवेव में आज तक जो व्यंजन नहीं बनाये हैं वे व्यंजन बनायें। अपने डाइनिंग टेबल को मोमबत्तियों से तथा नई टेबल मेट्स से सजाएँ और घर पर सबके साथ भोजन का आनंद उठाने के लिए नई क्रॉकरी निकालें। और भी अच्छा होगा यदि आप एक गद्दी निकालें और उसे अपने बगीचे या छत पर बिछाएं जहाँ आप अपने परिवार के साथ खुले में भोजन का आनंद उठा सकें।
अपना रूप बदलें (इस दीवाली पर कैसे दिखें कुछ खास)
अपने प्रिय अभिनेता/अभिनेत्री के फ़ोटो ऑनलाइन देखें और बाल कटवाएं। अपने बालों को कलर करें तथा उन्हें अलग शैली में सजाएँ। स्वयं को स्पा या मालिश के द्वारा खुश करें। अपने दोस्तों या परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएँ तथा त्योहार के लिए कुछ नए कपड़े खरीदें ताकि दीवाली के फ़ोटो में आप बिलकुल अलग दिखें।
अपने शहर में घूमें
क्या हुआ यदि आप परिवार के साथ छुट्टियां बिताने नहीं जा पाए? अपने आँगन में पड़ी हुई साइकिल निकालें और अपने शहर का आनंद उठायें। मॉल में शॉपिंग करने और ट्रैफिक से छुटकारा पायें तथा कुछ नया करें।
मित्रों के साथ मिले जुले
एक गेटटुगेदर करें तथा अपने उन मित्रों को आमंत्रित करें जो दीवाली पर बाहर नहीं गए हैं। पॉटलक पार्टी करें, कुछ अच्छा संगीत लगायें, बोर्ड गेम्स खेलें तथा अपने दोस्तों के साथ इसका आनंद उठायें।
रचनात्मक बने
इन दिनों में डीआईवाय का बहुत महत्व है। कुछ कलात्मक करने के लिए ऑनलाइन वीडियो या लेख देखें। चाहे सुगंधित मोमबत्तियां बनानी हो, पुरानी जींस ठीक करनी हो या पुरानी क्रॉकरी या पॉट्स पर पेंटिंग करनी हो – डीआईएस की सहायता से आप बहुत कुछ बना सकते हैं तथा अपने घर को सजा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
