Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
सफेद दीवार को सजाने के कुछ टिप्स
सफेद एक ऐसा रंग है जिसका इस्तेमाल आप घर में कहीं भी कर सकते हैं। सफेद दीवार, सफेद फर्नीचर और सफेद फर्श से आपके घर का लुक काफी क्लासिक हो जाएगा। जब आप घर की दीवार को सफेद पेंट करते हैं जो इसे सजाने के कई विकल्प खुल जाते हैं। सफेद बैकग्राउंड पर कुछ भी लगा देने से वह अच्छा दिखता है।
सफेद दीवार को सजाने के लिए आप कई तरह के डेकोरेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के समय में घर के आंतरिक हिस्से को सजाना बेहद अहम हो गया है और लोग हमेशा नएपन की तलाश में रहते हैं।
बोरिंग कमरे को ऐसे बनाएं बेहतरीन
सजाने के लिए सफेद दीवार का बैकग्राउंड हमेशा सुरक्षित रहता है। अगर डेकोरेशन का कोई एक आइडिया काम नहीं करे तो आप के पास विकल्प की कमी नहीं होगी। सफेद दीवार को आप थीम, कलरफुल पेंट और कोलाज से सजा सकते हैं। आइए हम आपको सफेद दीवार को सजाने के कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं।

1. आइना
आइना अपने आप में खूबसूरत होता है। सफेद दीवार पर बहुत सारे आइने लगाने से इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। आप अपने बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और गेस्ट रूम को सजाने के लिए आइनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजाइनिंग लुक के लिए आप अलग-अलग शेप और साइज के आइने इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप ब्राइट कलर से पेंट किए हुए आइने भी लगा सकते हैं। ऐसे आइने आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगें।

2. फोटो
बहुत सारे फोटो और पेंटिंग के जरिए आप अपनी सफेद दीवार को बेहतीन तरीके से सजा सकते हैं। फैमिली फोटो, दोस्तों के मनाई गई छुट्टी का फोटो और अपने बचपन के दिनों का फोटो दीवार पर लगा सकते हैं। आप फोटो के लिए चाहें तो कोई थीम भी चुन लें। थीम चुनने के बाद आप अलग-अलग शेप और साइज का फ्रेम खरीद सकते हैं या फिर सारे फोटो का कोलाज बनाकर एक ही फ्रेम में लगा सकते हैं। आप कोई भी विकल्प चुनें, बस इस बात का ध्यान रखें कि फोटो और फ्रेम आपके थीम के अनुसार हो। अगर आपके घर में लकड़ी का फर्नीचर है तो आप लकड़ी के फ्रेम भी चुन सकते हैं। वहीं बच्चों के बेडरूम के लिए आप ब्राइट रंग का चुनाव कर सकते हैं।

3. परंपरागत चीजों का करें इस्तेमाल
अपने सफेद दीवार में भारतीयता का पुट लाने के लिए आप भारतीय संस्कृति से जुड़े हस्तशिल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप वाणी आर्ट पेटिंग्स और लकड़ी की नक्काशीदार चीजें दीवार पर लगा सकते हैं। अगर आप कमरे को भारतीय लुक देना चाहते हैं तो सफेद दीवार को सजाना कोई मुश्किल काम नहीं है। नक्काशीदार लकड़ी, मणिका, और दर्पण से बने सजावटी सामान को आप दीवार पर लटका सकते हैं। साथ ही मिट्टी से बने घरेलू सजावटी सामान भी एक बेहतरीन विकल्प है। पर हां, इस बात का ध्यान रखें कि यह सारी चीजें घर के फर्नीचर और पेंट से मेल खाते हों।

4. पेंटिंग्स
खूबसूरत पेंटिंग्स सफेद दीवार को हैरतअंगेज लुक दे सकता है। आप शहर के अच्छे आर्ट गैलरी से पंटिंग्स खरीद सकते हैं। आप चाहें तो किसी जाने माने आर्टिस्ट की पेंटिंग और स्केच को या फिर अपने बच्चे द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग को दीवार पर लगा सकते हैं। सफेद दीवार को सजाने के लिए पेंटिंग सबसे सुरक्षित विकल्प है।

5. लाइट्स
सफेद दीवार को लाइट्स के इस्तेमाल से भी सजाया जा सकता है। इसके लिए आप ब्राइट ब्लू, येलो या रेड लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप छोटे बल्ब का इस्तेमाल कर दीवार पर डिजाइन भी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
