Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
घर में बेकार पड़े प्लास्टिक कपों का कैसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय की सबसे भीषण समस्याओं में से एक समस्या, प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग है। दिनों-दिन लोग, प्लास्टिक का भरपूर इस्तेमाल करते जा रहे हैं। कई राज्यों और शहरों में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद भी प्लास्टिक के उपयोग में कमी नहीं आ रही है।
प्लास्टिक कोई आसान सामग्री नहीं है जो कचरे में पड़ने के बाद आसानी से गल जाये, इसे गलने और पूरी तरह समाप्त होने में 200 से 500 साल का समय लग जाता है। कई बार इसे जानवर खा लेते हैं और आंतों में फंसने के कारण उनकी मृत्यु भी हो जाती है। बाजार में प्लास्टिक कई रूपों; जैसे- बोतल, पन्नी, कपों, बर्तनों, थैलों आदि के रूप में मिलती है।
सामान्यत: भी आप घर में सफाई करें तो आपको सबसे ज्यादा प्लास्टिक ही कचरे में दिखेगी। इस समस्या को लेकर हम सभी को चिंताग्रस्त होना चाहिए और प्लास्टिक का सामान कम से कम लें और जितना लें, उसे अधिक से अधिक रिसाईकल करें, ताकि आप भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायता प्रदान करें। होमहैकिंग, प्लास्टिक के सामान से बहुत अच्छी तरह की जा सकती है।
जैसे- आईसक्रीम कप को पेन स्टैंड बनाएं आदि। बच्चों के लिए प्रोजेक्ट बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल कर लें, इससे ये बर्बाद नहीं होगी और आपके पैसे भी कम खर्च होंगे। आइए जानते हैं कि प्लास्टिक से आप घर पर ही क्या-क्या क्रिएटिव सामान बना सकती हैं:

1. टूथब्रश होल्डर :
जिन कपों में दही आता है उन्हें यूं ही न फेंक दें। आप उन्हें अच्छी तरह धुलकर बाथरूम में टांग सकती हैं और उनमें ब्रश रख सकती हैं। जब ये पुराने हो जाएं तो नए कपों को लगा दें। अपनी मर्जी के हिसाब से इन पर कई तरीके की डिजाइन भी बनाई जा सकती हैं।

2. खुले पैसे रखने के लिए :
कई बार आप ड्रॉर में टूटे सिक्कों को ऐसे ही डाल देते हैं जिससे बाद में उन्हें ढूंढने में समस्या होती है। ऐसे में दो से चार कप रख लें और उनमें अलग-अलग सिक्के डालें। इससे आपको पता रहेगा कि किस कप में कौन से सिक्के रखें और जरूरत पड़ने पर बिना समय बर्बाद किए आप फटाक से ढूंढ लेंगे।

3. एस्सेसरीज रखने में :
कई बार आपको आपके ईयरिंग्स नहीं मिलते हैं या चैन भी कहीं गुम हो जाती है। ऐसे में अपनी अलमारी में इन कपों को रख लें और हर कप में एक अलग एस्सेसरीज रखें, ताकि आपको जरूरत पड़ने पर ये फटाक से मिल जाएं।

4. बीज बोएं :
अगर आपको होम गार्डनिंग का शौक है तो इन छोटे-छोटे कपों या बाल्टियों में मिट्टी भरकर उनमें धनिया, पुदिना आदि के बीज बो दें। इससे उनमें आपके इस्तेमाल भर की चीजें उग आएगी। बस आपको इनका ख्याल रखना होगा।

5. पेपरवेट बनाएं:
आप मार्केट से मंहगे पेपरवेट लेकर आते हैं, इससे अच्छा है कि घर में इन प्लास्टिक के हैवी कप को ही पेपरवेट बना लें। इससे आपके पैसे बचेगे और सामान का इस्तेमाल भी हो जाएगा।

6. कलर पेलेट्ट :
अगर आप पेंटर हैं और आपको कई शेड बनाने पड़ते हैं तो आप इन कप्स में ही रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये रंगों को सोखते नहीं हैं और सस्ते भी पड़ते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
