Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
लिविंग रूम को सजाना है तो ना करें ये 10 गलतियां
आमतौर पर, बैठक को सजाते समय हम केवल अपनी पसंद और इच्छा के बारे में सोचते हैं और डिजाइन के दृष्टिकोण से होने वाली गलतियों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता।
घर की बैठक घर की जान होती है जो लोगों के मन में आपको लेकर पहली धारणा बनाती है। यह आपके दृष्टिकोण और व्यक्तित्व का अप्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व करते हैं । आमतौर पर, बैठक को सजाते समय हम केवल अपनी पसंद और इच्छा के बारे में सोचते हैं और डिजाइन के दृष्टिकोण से होने वाली गलतियों की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता।
यदि आप बैठक को सजाते समय होने वाली आम गलतियों की तरफ ध्यान देंगे, तो आप और अधिक उत्पादक तरीके से अपनी रचनात्मकता को प्रयोग में ला सकते हैं। इसमें सजावट की छोटी छोटी चीज़ों से लेकर घर की बुनियादी संरचना तक कुछ भी हो सकता है।
डिजाइन की लचीला रखें ताकि ज़रूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सके। इसके अलावा, इन आम गलतियों की और गौर करें जो हम घर सजाते समय अक्सर कर बैठते हैं।

प्रकाश
प्रकाश, यदि ठीक व्यवस्था नहीं की गयी तो प्रकाश आपके कमरे की सजावट को ख़राब कर देगा । सुनिश्चित करें की हर तरफ प्रकाश हो। केवल एक लाइट ऊपर लगा देना, सजावट में होने वाली सबसे बड़ी गलती है। अवास्तविक छत पर एलईडी लाइट का उपयोग करना एक अच्छा विचार है।

गलत कालीन
हमेशा ध्यान दें कि आप का कालीन कमरे आकार और बनावट के साथ अच्छी तरह से मेल खाता हो। रंग का चयन करते समय भी सावधान रहें।

पोजिशनिंग
सुनिश्चित करें कि सभी फर्नीचर ठीक तरह से रखे गए हैं। गलत जगह पर टीवी लगाना घर की सजावट में होने वाली आम गलतियों में से एक है।

दीवार और सोफा
सोफा को दीवार से सटाते हुए रखना एक और बड़ी गलती है। आपको लगता है कि इससे कमर और अधिक बड़ा लगेगा, तो ध्यान दें कि आप अपनी बैठक की सजावट को खराब कर रहे हैं।

गहरे रंग की दीवार
दीवार पर गहरे रंग का प्रयोग करने से कमरे का आकर छोटा और ख़राब लगेगा। यदि आप कोई गहरा रंग करना चाहते हैं तो इस का उपयोग किसी एक दीवार पर करें और अन्य सभी दीवारों पर हल्के रंग का उपयोग करें।

पुराने जमाने की सेटिंग
हालांकि कहते हैं कि "पुराणी चीज़ सोने के सामान है", यह हमेशा पुराने जमाने फर्नीचर के मामले में सच नहीं होता। तो, बैठक को सजाने के लिए नवीनतम डिजाइन उपयोग में लाएं ।

बैठक के मुख्य उद्देश्य की उपेक्षा
आखिरकार आपकी बैठक का मुख्य उपयोग आने वाले मेहमानों का स्वागत करने और आपके खाली समय को आराम से बिताने के लिए होने वाला है। इसे एक सर्व-समारोह कक्ष न बनाएं जहाँ खाने, पीने, सोने, काम करने, व्यायाम या अपने कार्यालय की मेज सेट करने जैसे सभी काम किये जाएं।

न्यूनतम सजावट
मुख्य कमरे की ज़रूरत से ज्यादा सजावट करना इसे अजीब बना देता है । बैठक को एक आर्ट गैलरी बनाना एक आम गलती है जो ज्यादातर लोग करते हैं। न्यूनतम फर्नीचर का प्रयोग करें और इसे अच्छी तरह से व्यवस्थित करें|

पर्दे
खिड़की की लंबाई वाले पर्दे अब फैशन से बाहर हो चुके हैं। ज़मीन तक की लंबाई वाले पर्दे का प्रयोग करें और पर्दे की छड़ को थोड़ा ऊंची जगह पर लगाएं। यह आपकी बैठक को विशाल और शानदार शक्ल देने में सहायता करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
