Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन इंटीरियर टिप्स को अपनाने के बाद आलीशान घर लगेगा और भी ज्यादा शानदार
हर किसी का यह सपना होता है कि उसके पास एक बड़ा सा घर हो। जहां पर वह अपनी जरूरत की हर चीज को बेहद आसानी से रख सके और वह उसे एक आरामदायक जिन्दगी जीने में मदद करे। कुछ लोग कड़ी मेहनत और किस्मत के बाद यह मुकाम हासिल कर भी लेते हैं। लेकिन सिर्फ बड़ा या आलीशान घर खरीदना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि जरूरी यह भी होता है कि आप उसे करीने से सजाएं। चूंकि आपका घर काफी बड़ा है तो ऐसे में उसे डेकोरेट करते समय भी आपको थोड़ा समझदारी दिखानी होती है। ताकि आपका घर और भी भव्य नजर आए। साथ ही साथ वह अतिरिक्त सामान से भर ना जाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ लक्ज़रिश होम को डेकोरेट करने के कुछ आइडियाज शेयर कर रहे हैं-

लिविंग एरिया की वॉल को बनाएं खास
चूंकि आपका घर काफी बड़ा है तो जाहिर सी बात है कि लिविंग एरिया भी काफी स्पेशियस होगा। ऐसे में उसे अधिक अट्रैक्टिव बनाने का एक आसान तरीका है कि आप सामने की वॉल को अपनी इंटीरियर थीम के आधार पर लक्ज़री फीचर वॉल डिज़ाइन करें। यह आपके घर को बेहद खूबसूरत बनाएगा। वहीं, अगर आप एक एलीगेंट लुक चाहते हैं तो ऐसे में आप बिग साइज पेटिंग को भी वहां पर लगा सकते हैं।

लाइटिंग से करें प्ले
अगर आप अपने घर को अधिक ब्यूटीफुल बनाना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप लाइटिंग पर भी पर्याप्त ध्यान दें। अगर आप चाहें तो अपने लिविंग एरिया से लेकर डाइनिंग एरिया तक वॉल पर कुछ खूबसूरत डिजाइन के शैंडेलियर लगा सकते हैं। यह आपके होम डेकोर को एक नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाएंगे।

लेस इस मोर
आमतौर पर, कई लोग लक्ज़रिश होम को डेकोरेट करते समय यह गलती कर बैठते हैं। जब उनके पास पर्याप्त स्पेस होता है तो वह बेवजह के अतिरिक्त सामान को घर में लाना शुरू कर देते हैं। लेकिन इससे घर अधिक मैसी नजर आता है। इसलिए, घर को डेकोरेट करते समय पहले एक बेसिक थीम तैयार करें और उसी के आधार व अपनी जरूरत के अनुसार सामान लाएं।

लाइट कलर लगेंगे बेहद अच्छे
यूं तो आप लक्जरिश होम में अलग-अलग कमरों में थीम व च्वॉइस के अनुसार कलर का सलेक्शन कर सकते हैं। लेकिन कॉमन एरिया में अधिकतर लाइट कलर करवाने की सलाह दी जाती है। लाइट कलर ना केवल आपकी आंखों व मन को सुकून पहुंचाते हैं, बल्कि यह आपके स्पेशियस घर को और भी अधिक बिग व रॉयल लुक देते हैं।

जरूरत के अनुसार हो डेकोरेशन
जब आप लक्जरिश रूम को डेकोरेट कर रहे हैं तो ऐसे में आपको हर कमरे को डेकोरेट करते समय उसकी वास्तविक जरूरत को समझना होगा। मसलन, अगर आपके घर में मेडिटेशन रूम है तो आप वहां पर लो लाइटिंग से लेकर फ्लोर पर सिटिंग अरेंजमेंट कर सकते हैं, जिससे आपको मेडिटेशन करने में आसानी हो। इसी तरह, किड्स के लिए एक गेमिंग रूम अलग से डिजाइन किया जा सकता है, जो उनकी पसंद व जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया हो।

वर्टिकल गार्डन को दें जगह
यूं तो आप बड़ा घर होने के कारण किसी भी तरह से गार्डनिंग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे एक क्लासी तरीके से करना चाहते हैं, ताकि आपका घर बेहद ब्यूटीफुल लगे तो वर्टिकल गार्डन को अधिक प्राथमिकता दें। जब घर की किसी दीवार पर डिफरेंट तरीके के पॉट्स होंगे तो इससे घर देखने में बेहद ही शानदार लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
