Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
इन कालीन को बनाएं होम डेकोर का हिस्सा, घर लगेगा बेहद ब्यूटीफुल
जब घर को यूनिक तरीके से स्टाइल करने की बात हो तो ऐसे में रग्स या कालीन का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। आजकल मार्केट में रग्स के डिफरेंट स्टाइल अवेलेबल हैं, जिसमें आपको कलर व पैटर्न में भी कई ऑप्शन मिलेंगे। वे पूरे कमरे के लिए टोन सेट कर सकते हैं या फिर होम डेकोर के लुक को एन्हॉन्स कर सकते हैं। आप भी अगर अपने होम डेकोर को इंस्टेंट स्पाइसअप करना चाहते है तो ऐसे में रग्स को अपने घर में शामिल करें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप कालीन को अपने होम डेकोर में शामिल कर सकते हैं-

1. पैटर्न के ऊपर पैटर्न
एक ट्रेडिशनल मोरक्कन कालीन आपके घर के एक टेक्सचर, कलर व पैटर्न एड करेगा। अगर आप एक एलीगेंट तरीके से इसे अपने होम डेकोर में शामिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक न्यूट्रल कलर के मोरक्कन कालीन को सलेक्ट करें। आप इसके साइज को अपने रूम के साइज के अनुसार चुन सकते हैं। यदि आपके पास एक कॉफी टेबल, बेंच, या किसी अन्य प्रकार एरिया को हाइलाइट करना चाहते हैं, तो मोरक्कन स्टाइल कालीन को बिछाना ऐसा करने का एक शानदार तरीका है।

2. कलर और टेक्सचर एड करें
अगर आपके घर का कोई एरिया थोड़ा डल नजर आ रहा है और आप उसमें कुछ कलर व टेक्सचर एड करना चाहती हैं तो ऐसे में आप कालीन को अपने घर का हिस्सा बनाएं। अपने घर में एक ब्राइटनेस एड करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ब्राइट, पैटर्न वाले और बोल्ड गलीचे को सलेक्ट करें। मल्टीकलर कालीन आपके घर के किसी भी कमरे में एक बोल्ड पॉप लुक जोड़ देंगे और उसे अधिक कलरफुल बनाएंगे।

3. एक स्लिप फ्री होम बनाएं
आजकल घरों में टाइल्स आदि का इस्तेमाल होता है। यह कभी-कभी काफी स्लिपरी हो जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने घर को स्लिप फ्री और ब्यूटीफुल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में एक बिग साइज कालीन को चुनें। यह ना केवल आपके लिविंग रूम से लेकर बेडरूम को एक रॉयल लुक देता है,, बल्कि पैरों के नीचे और भी अधिक सॉफ्टनेस एड करता है। आप बेडसाइड पर एक फ्लैट-बुनाई वाला कालीन बिछा सकती हैं।

4. व्हाइट वॉल्स को करें कॉम्पलीमेंट
अगर आपने अपने घर में दीवारों पर व्हाइट पेंट करवाया है और अब आप उस एरिया को बेहद ब्यूटीफुल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप ब्यूटीफुल मल्टीकलर कालीन को बिछा सकते हैं। आप अपने कालीन के ऊपर प्रिंटेड अपहोल्स्ट्री व उस पर तकिए व कुशन आदि को बिछा सकते हैं। इस तरह आपके घर का पूरा लुक बदल जाएगा और रग घर में एक स्टेटमेंट लुक एड करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
