Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
घर का करना है मेकओवर तो कुछ इस तरह इस्तेमाल करें बैम्बू
जब घर को डेकोरेट करने की बात आती है तो हम सभी कई अलग-अलग चीजों को अपने घर का हिस्सा बनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप एक मिनिमल और एलीगेंट तरीके से अपने घर को डेकोरेट करना चाहते हैं तो ऐसे में बैम्बू का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार हो सकता है। यह आपके घर में एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बैम्बू को होम डेकोर में शामिल करने के कुछ आइडियाज दे रहे हैं-

दीवार को बनाएं खूबसूरत
अगर आप अपने घर में बैम्बू को एक बेहद ही यूनिक तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप इसे अपने वॉल डेकोर का हिस्सा बनाएं। इसके लिए आप बैम्बू की मदद से एक वॉल पैनल बनाएं। जिससे आपकी दीवार को एक बेहद ही खूबसूरत टेक्सचर मिलेगा। आप बैम्बू वॉल से घर में एक स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकते हैं। यह लिविंग रूम को डेकोरेट करने का एक अच्छा आइडिया है।

रूम डिवाइडर की तरह करें इस्तेमाल
यह भी एक तरीका है बैम्बू को घर में इस्तेमाल करने का। अगर आपके पाए एक बिग साइज रूम है, जिसे आप दो अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे में बैम्बू की मदद से रूम डिवाइडर बनाएं। यह एक ही जगह को मल्टीपर्पस तरीके से इस्तेमाल करने की आजादी देता है। साथ ही साथ देखने में भी बेहद ब्यूटीफुल लगता है।

गार्डन एरिया को करें डेकोरेट
अगर आपके घर के बाहर गार्डन एरिया या सिटिंग एरिया है तो ऐसे में आप वहां पर बांस की मदद से कुर्सी या सोफा आदि डिजाइन करवाकर रख सकते हैं। सिटिंग अरेंजमेंट में बैम्बू को यूज करके आप अपने होम डेकोर को एक यूनिक टच दे सकते हैं।

बेडरूम को दें मेकओवर
बैम्बू की खासियत यह है कि यह आपके घर के किसी भी हिस्से में अच्छा लगता है। आप बैम्बू की मदद से अपने बेडरूम को भी खास बना सकते हैं। मसलन, आप लैम्प, साइड टेबल और टी टेबल को बांस से डिजाइन करें। इससे आपका बेडरूम देखने में बेहद ही क्लासी लगेगा। साथ ही साथ आप बांस के फर्नीचर को कॉम्पलीमेंट करने के लिए बेड पर सफेद कपड़े का उपयोग कर सकते हैं।

बैम्बू की मदद से बनाएं फ्रेम
हम सभी अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह की पेंटिंग्स व आर्ट वर्क को हैंग करते हैं। इसके लिए फ्रेम का भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप इसे एक ट्विस्ट देना चाहते हैं तो ऐसे में आप बैम्बू की मदद से फ्रेम तैयार करें। यह देखने में बेहद ही एलीगेंट लगेगा।

डाइनिंग एरिया को बनाएं खूबसूरत
बैम्बू की मदद से अगर आप अपने डाइनिंग एरिया को खास बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बैम्बू की मदद से डाइनिंग टेबल व चेयर को कस्टमाइज करवा सकते हैं। यह आपके घर को नेचुरली ब्यूटीफुल दिखाएगा।

बैम्बू स्विंग्स
अगर आप अपने घर में कुछ वक्त बेहद रिलैक्सिंग तरीके से बिताना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी बालकनी में बैम्बू की मदद से तैयार एक स्विंग्स प्लेस करवा सकते हैं। यह बहुत अधिक जगह भी नहीं घेरेगा और देखने में भी काफी अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
