Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गमले में कैसे उगाए घास?
अगर आप आपार्टमेंट में रहते हैं और आपको घास लगाने का बहुत शौक है, लेकिन कमरे में इस तरह की सुविधा न होने से आप मन मार कर रह जाते हैं, तो हम बताएंगे कि आप किस तरह से छोटे से गमले में घास उगा सकते हैं। इस तरह आपको अपना मन भी नहीं मारना पड़ेगा और आप रोज-रोज अपने कमरे में हरियाली देख पाएंगे।

ऐसे उगाए घास -
1. सबसे अच्छे बीज का चुनाव करें। आप चाहें तो वीट ग्रास, राई ग्रास या फिर फूलों वाली घास के बीज का चुनाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बीज सूखी हो न कि गीली।
2. गमले का चुनाव अपनी पसंद से करें। घास को उगाने के लिये शीशे और मेटल के कंटेनर सबसे अच्छे माने जाते हैं। आप मिट्टी के गमले भी ले सकते हैं लेकिन उसमें सही आकार का छेद होना जरुरी है।
3. घास लगाने से पहले गमले के अंदर कुद पत्थर रखें जिससे गमले में अधिक पानी न ठहरे और वह छेद के दा्रा निकल जाए। इससे घास की जड़े सड़ेंगी नहीं और घास हरी-भरी रहेगी।
4. घास हमेशा मिट्टी के ऊपर ही उगती हैं और इनकी जड़ें नीचे मिट्टी तक नहीं पहुंच पाती। इसलिये कोशिश करें कि गमले में तीन इंच तक मिट्टी पड़े और मिट्टी के बीच में कोई खाली जगह न बचे।
5. ध्यान रहे कि मिट्टी में बहुत ज्यादा नमी या फिर जैविक खाद न रहे। इससे मिट्टी को ज्यादा पानी की जरुरत पड़ने लगती है और यह घास के लिये बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है।
6. घास की बीज को बहुत ज्यादा अंदर मिट्टी में डालें वरना उनको ऊपर तक आने में बहुत समय लगेगा।
7. घास को पानी देने के लिये स्प्रे केन का प्रयोग करें। इससे पानी बौछार की तरह घास के हर कोने-कोने पर अच्छे से पड़ जाता है। और घास की पानी की जरुरत भी पूरी हो जाती है।
8. अपने घास के गमले को तेज धूप में रखने से बचाएं क्योंकि इन्हें बहुत ही सीमित रौशनी की जरुरत पड़ती है। इनको छांव में रखें जहां पर कम धूप आए।



Click it and Unblock the Notifications
