Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
किचन गार्डन: उगाइये और मजे से खाइये
आपकी रसोई के बगीचे का केवल एक ही मक्सद होना चाहिये और वह है, उगाइये और मजे से खाइये। किचन कार्डन घर के अन्य गर्डन से थोड़ा अलग होता है। यह ऐसा बगीचा होता है जिसमें आप वह सब्जी उगाते हैं जिसे आप खुद किचन में प्रयोग कर सकते हैं। यह दो प्रकार से बनाये जाते हैं, पहला अंदर और दूसरा बाहर।

बाहरी रसोई बगीचा -
पहले एक ज़मीन लें जहां अच्छी मात्रा में धूप आती हो और एक नाली हो। फिर उस जमीन को बराबर भागो में बांट लें, जिसमें आप फल या सब्जी उगा सके। साथ ही उसमें आप अपने मन-पसंद की जड़ी-बूटी भी उगा सकते हैं। इसके अलावा रसोई का कचरा जैविक खाद के रूप में भी इस्तमाल किया जा सकता है। बाहरी किचन गार्डेन को आप छोटी जगह में भी बाना सकते हैं, यह जगह आप के घर के पीछे भी हो सकती है। यह खूबसूरत ही नहीं बल्कि बहुत किफायती भी साबित हो सकता है क्योंकि आज सब्जी के दाम आसमान छूने लग गए हैं।
इनडोर रसोई बगीचा -
अगर आपके घर पर बगीचा बनाने की जगह ना हो तो आप किचन की खिड़की पर भी बगीचा बाना सकते हैं। साथ ही इसका रख रखाव भी बहुत आसन होता है। आप को रोज़-रोज़ अलग से पानी देने की जरुरत नहीं होगी आप इसमें रसोई का पानी भी डाल सकती हैं। साथ ही रसोई का कचरा, जैसे सब्जी के छिलके आदि को कूड़े दान में फेकने से अच्छा है की आप गमले में डाल दें। यहाँ खाद की तरह काम करेगा। पोधे जो आप अपने रसोई बगीचे में उगा सकते है :
टमाटर: टमाटर को हम बहुत आसानी से उगा सकते हैं। बस इनके बीज को गमले में डाल दीजिये और यह कुछ दिनों के बाद अंकुरित होने लगेगे।
स्ट्रॉबेरी: यह केवल खूबसूरत सा दिखने वाला पौधा ही नहीं है बल्कि बहुत काम भी आता है। इस स्वादिष्ट फल को लगाने से इसे बच्चे तो चावा से खाएंगे ही साथ में इसे त्वचा की देखभाल के लिए भी इस्तमाल किया जाता सकता है।
बैंगन: बैंगन उगाइये क्योंकि यह न केवल पकाने में ही इस्तमाल नहीं होता है बल्कि जब इसमें फल आते हैं तो भी यह बहुत खूबसूरत लगता है।
मिर्च: मिर्च जो हर किस्म के खाने में इस्तमाल होती है, तो क्यों ना हम इसे बहार से ख़रीदे की बजाय इसे अपने बागीचे में ही उगाएं और अपने पैसे खर्च होने से बचायें।
गाजर: गाजर बहुत बहुमूल्य सब्जी है। यह खाने में ही नहीं बल्कि इसे चहरे पर भी लगा सकते हैं। गाजर में बहुत से औषधीय गुण भी होते हैं, इससे आंतों की सफाई भी होती है।
ऐसे बहुत से और भी पौधे हैं जो आप अपने रसोई के बगीचे में उगा सकते हैं, जैसे लहसुन, तुलसी, गोभी, अजवायन के फूल, पालक, सलाद पत्ता, अदरक, मटर आदि। इन पौधों को उगाइये और बानाइये आपना रोसोई बागीच।



Click it and Unblock the Notifications