Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या है पौधों को पानी देने का सही तरीका

जिस तरह से गर्मी में हर प्राणी को पानी की जरुरत होती है उसी तरह से पेड़-पौधों को भी जीवन जीने के लिये पानी की जरुरत पड़ती है। हांलाकि अधिक पानी डालने से पौधों की मौत भी हो सकती है, इसलिये हमेशा पौधों के साइज और मौसम को देख कर ही पानी देना चाहिये। आज हम इसी बात पर चर्चा करेंगी की पौधों को कब और कितना पानी देना ठीक रहेगा, जिससे वे खिल कर आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सके।

पानी डालने के लिये टिप्स-
1. पौधे का साइज चेक करें- हमेशा पौधे के साइज को ध्यान में रख कर ही उन्हें पानी डालना चाहिये। अगर आपके बगीचे में छोटे पौधे लगे हुए हैं तो उन्हें रोजाना पानी डालने की जरुरत नहीं है। इन पौधों को केवल एक दिन पानी दें और बाकी कुछ दिनों के लिये इनकी आस-पास की जमीन पर पानी छिड़क दें।
2. मौसम पर ध्यान दें- ज्यादा तेज धूप होने से पौधों के अंदर का पानी सूख जाता है। अगर आप चाहते हैं कि इन पेड़-पौधों की जड़े सूखे न, तो इन पर रोजाना पानी डालें। ध्यान रहे कि अगर गरम हवाएं चल रहीं हैं या फिर ज्यादा गर्मी है, तो पौधों को सूखने से बचाने के लिये आपको प्रयास करना होगा।
3. केवल सुबह और शाम को पानी दें- पेड़ो की जड़ों में अच्छी तरह से पानी घुस जाए इसकेलिये सुबह-सुबह पानी डालिये। अगर आप दोपहर में पानी डालेंगे तो सूरज की गर्म किरणे पानी को सोख लेंगी और पेड़ों तक यह पानी नहीं पहुंच पाएगा। खूब सुबह और शाम को पानी डालने से पेड़ अच्छी तरह से पानी सोख लेते हैं।
4. खुद खींचते हैं पानी- कुछ पेड़-पौधे अपने आप ही प्रकृति से पानी खींच लेते हैं। अगर आपके घर पर भी ऐसे कुछ पौधे हैं जो बिना पानी दिये ही खूब अच्छी तरह से खिलते हैं, तो अच्छा होगा कि उन्हें कम या फिर हफ्ते में दो बार ही पानी दिया जाए।
5. किस किसम की है मिट्टी- गीली मिट्टी पौधों के लिये अच्छी होती है क्योंकि वह पानी को अपने अंदर सोख लेती है और पौधों को हमेशा हाईड्रेट रखती है। वहीं पर सूखी मिट्टी उल्टा पौधों से ही पानी सोखती है और उन्हीं पौधों की पत्तियां कुछ दिनों में पीली दिखने लगती हैं।
6. पौधे को रखने वाली जगह- अगर आपके घर पर आउटडोर वाले पौधे हैं तो उन्हें पानी की बहुत जरुरत पड़ेगी। अगर पौधे घर के अंदर लगाए गए हैं तो उन्हें कभी-कभार पानी डालें और अगर पौधे बालकनी में हैं तो उन्हें मौसम के अनुसार पानी डालें।



Click it and Unblock the Notifications
