Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
जी जान से प्यारे पेड़ पौधे: विश्व पर्यावरण दिवस
जिस तरह से आप दीपावली, ईद, क्रिसमस आदि पर अपने घर की साफ-सफाई कर के उसे दमकाती हैं, ठीक उसी तरह प्रकृति उत्सव यानी पर्यावरण दिवस पर अपने घर-आंगल या अगल-बगल में उगे पेड़े पौधो की निराई, गुढ़ाई, कटाई , छंटाई करें। उनके पत्तों पर स्वच्छ पानी या फव्वारा सिस्टम से छिड़काव करें।
पर्यावरण रक्षा के अभिप्राय पेड़ पौधों की रक्षा और हिरयाली के विस्तार से है पर विराट रूप में पर्यावरण रक्षा कर तात्पर्य पेड़ पौधों के साथ साथ पानी, पशु-पक्षी, पृथ्वी की रक्षा से भी है। ऐसे में परिवार के हर सदस्य को सही रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है।
अगर आप पर्यावरण दिवस पर अपने घर में पेड़ लगाने की शुरुआत करेगी तो आपके बच्चे भी आपको देख कर अगले साल से यही काम खुद से करना शुरु कर देगें। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस पर्यावरण दिवस पर किसी तरह से छोटे छोटे कदम उठा कर अपने घर आंगन में पौधे लगा सकती हैं और पर्यावरण को बचा सकती हैं।

छत पर रखे गए गमलों को
जो गमले छत पर कडी धूप मे रखे हों उन्हें छायादार स्थान में रख दें। सूखी व सड़ी गली टहनियों को कैंची से काट दें। यदि कुछ पौधे सूख कर खराब हो गए हैं तो उन्हें गमलों से निकाल कर उनकी जगह पर नए पौधे लगा दें।
छत की रौनक फिर से हरी भरी दिखाई देने लग जाएगी।

टूटे फूटे गमलों को बदलें
अगर पौधे टूटे फूटे गमलों में लगे हुए हैं तो आज के दिन उन्हें नए गमलों में तब्दील करें। पुराने गमलों पर पेंट भी कर सकती हैं, इससे वे नए जैसे दिखने लगेगें।

बच्चों के स्कूल में पौधा लगाएं
स्कूलों में आज के दिन कई पौधे लगाए जाते हैं। ऐसे में आप वहां जा कर पौधे रोपें। आपका यह छोटा सा प्रयास कई लोगों के लिये प्रेरणा का विषय बनेगा।

बोतल में मनी प्लांट लगाएं
अपने डायनिंग रूम में बोतल में मनी प्लांट लगाएं। या फिर बैठक वाले कमरे में बोनसाई पौधों के गमले भी रख सकती हैं। यह हिरयानी आपको ठंडक का एहसास तो कराएगी ही साथ में कमरे में प्रकृति की मुस्कान के चार चांद भी लगा देगी।

आंगन में तुलसी लगाएं
अगर आप ज्यादा कुछ नहीं करना चाहती हैं तो अपने आंगन में बस तुलसी, धनिया, पुदीना या फिर अजवाइन का ही पौधा लगा दें। यह पौधे सुगंध से भरे होते हैं और साथ में सेहत के लिये भी अच्छे माने जाते हैं।

पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं
इसके लिये आप अपने शहर में पर्यावरण क्लब का गठन करें। इनमें ऐसी जागरुक सखियों को सदस्य बनाएं जो पर्यावरण के बारे में अनेको जानकारियां रखती हों तथा पेड़ पौधों को जी जान से बचाने के लिये बुलन्द आवाज उठा सकती हों।

नए शिशु का स्वागत पेड़ लगा कर करें
पर्यावरण दिवस के दिन यदि आपके घर में कोई नया बच्चा जन्म लेता है तो, उसके स्वागत के उपलक्ष्य में एक पेड़ कहीं न कहीं रोपें।

पेड़ लगा कर प्रदूषण भगाएं
आपको जिन क्षेत्र में अधिक प्रदूषण फैलता दिखाई दे, वहां अपने सदस्यों की टीम के साथ जुट बना कर पेड़ लगाएं। इससे प्रदूषित क्षेत्रों में काफी राहत मिलेगी और लोगों को कुदरत की शुद्ध वायु भी नसीब होगी।



Click it and Unblock the Notifications
