Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मी में किचन गार्डन में उगाएं यह हरी सब्जियां, अच्छी सेहत के साथ घर को मिलेगा बढ़िया लुक
हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। ताजी हरी सब्जियों का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का रिस्क कम होता है। हालांकि आजकल खाने पीने की चीजों में तेजी से मिलावट हो रही है और इस तरह की खतरनाक मिलावट से सब्जियां भी अछूती नहीं है। कई जगहों पर फलों और सब्जियों पर केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है जो हमारे लिए बेहद नुकसानदेह होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही हरी सब्जियां उगाकर अच्छी सेहत के साथ अपने घर का वातावरण भी बहुत ही बढ़िया बना सकते हैं।
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और अगर आपको किचन गार्डनिंग का शौक है तो हम आपको बताएंगे कि कम मेहनत में कौन कौन सी हरी सब्जियां इस मौसम में उगाई जा सकती सकते है।

मिर्च
किसी भी वेज या नॉन वेज डिश में अगर मिर्च न हो तो वो बेस्वाद ही रह जाता है, इसलिए किसी भी किचन में मिर्च आपको जरूर मिलेगी। मिर्च उगाने के लिए गर्मी का मौसम सबसे सही होता है क्योंकि इसे बढ़ने के लिए गर्मी की जरूरत होती है। मिर्च के पौधे को आप ऐसी जगह पर लगाएं जहां धूप आती हो।

लाल रसीले टमाटर
छोले हो या बटर चिकन बिना टमाटर दोनों का टेस्ट अधूरा है। कुछ लोग टमाटर को आकर्षक दिखाने के लिए उस पर केमिकल लगा देते हैं, इसलिए आप जब भी बाजार में इसकी खरीदारी करने जाएं तो सावधान रहें। किचन गार्डन में टमाटर उगाना बहुत ही आसान है। आप इसे गमले या किसी बर्तन में भी उगा सकते हैं। यानी आप घर पर ही ताज़े टमाटर ओं के साथ एक से बढ़कर एक रेसिपी ट्राय कर सकते हैं।

बैंगन
बैंगन का भरता हो या आलू बैंगन और टमाटर की सब्जी, सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप बैंगन उगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप जून और जुलाई का समय चुनें। बैंगन के लिए आपको कीटनाशक का प्रयोग करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा कीड़े लगते हैं।

खीरा खाने से नहीं लगेगी लू
गर्मियों में खीरा खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी, साथ ही आप लू से भी बचे रहेंगे। इस मौसम में खीरे का रायता भी बेहद पसंद किया जाता है। इसके अलावा महिलाएं इसे अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल करती हैं। खीरा बेल की तरह उगता है।

बींस
बींस बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है, साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मी में आप इसे आसानी से अपने किचन गार्डन में उगा सकते हैं। इस सब्जी को उगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
