Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाजार से प्लांटर लाने की जगह घर पर कुछ ऐसे बनाएं प्लांटर
प्लांटिंग करने के लिए सबसे जरूरी है प्लांटर होना। अगर एक प्लांटर खूबसूरत होता है तो प्लांट की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाती है। यूं तो आपको मार्केट में मिट्टी से लेकर सीमेंट तक कई तरह के प्लांटर बेहद आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप एक प्लांट लवर हैं तो ऐसे में तरह-तरह के प्लांटर खरीदने में आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपने गार्डन एरिया को एक डिफरेंट स्टाइल में सजाना चाहते हैं तो इसका आसान तरीका है कि आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से प्लांटर बनाएं। तो चलिए आज हम आपको घर पर ही प्लांटर बनाने के कुछ बेहतरीन आइडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

दही के कप से बनाएं प्लांटर
घर में अक्सर हम दही के कप लेकर आते हैं, जिन्हें खत्म होने के बाद यूं ही बाहर फेंक दिया जाता है। लेकिन अगर आप स्मॉल एरिया के लिए कुछ प्लांट्स लगाना चाहते हैं तो ऐसे में इन दही के कप की मदद लें। दही के कंटेनरों से छोटे प्लांटर्स बनाने के लिए आपको पहले इसे अच्छी तरह क्लीन करना हैं और स्मॉल होल्स बनाएं, ताकि वाटर ड्रेनेज सिस्टम बना रहे है। अब आप इस पर स्प्रे पेंट करें। आप चाहें तो इस पर कुछ डिजाइन भी बना सकते हैं। अब इसे सूखने दें और फिर हर्ब्स लगाएं।

तैयार करें बुक प्लांटर
हम सभी के घर पर कई पुरानी बुक्स होती हैं, जिन्हें हम रद्दी में दे देते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे बतौर प्लांटर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पुरानी किताबों के बीच से होल कर दें और फिर आप बाद में एक प्लास्टिक शीट फिट कर दें, ताकि पानी और गंदगी के कारण बाकी किताब खराब न हो। उसके बाद पौधों को उनके मूल प्लांटर से निकाल कर किताब में रख दें। अतिरिक्त प्लास्टिक को ट्रिम करें और बुक प्लांटर को क्लीन करें। आप इसे अपने लिविंग एरिया के लेकर बेडरूम के साइड्स में आसानी से रख सकते हैं।

मैसन जार प्लांटर
अगर आप अपने घर में कुछ वाटर प्लांट्स या फिर स्मॉल हर्ब्स को लगाना चाहते हैं तो ऐसे में मैसन जार को भी बतौर प्लांटर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लांटर बड़े नहीं होते हैं और इन्हें स्मॉल एरिया के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है। आप इन्हें वॉल पर फिक्स कर सकते हैं या फिर हैंगिंग प्लांटर के रूप में भी अपने घर में लगा सकते हैं।

प्लास्टिक बोतल से बनाएं प्लांटर
प्लास्टिक बोतल हर किसी के घर में होती ही हैं। कभी पानी की बोतल के रूप में तो कभी कोल्ड ड्रिंक तो कभी मिल्क जग, कई तरह की प्लास्टिक बोतल हमारे घर में आती हैं। आमतौर पर इन्हें बाहर फेंक दिया जाता है। लेकिन आप इनकी मदद से तरह-तरह के प्लांटर तैयार कर सकते हैं। आप इन्हें बीच में काटकर शेल्फ के लिए एक प्लांटर बना सकती हैं। वहीं अगर आप एक वॉल गार्डन बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कई एक साइज की बोतलों को बीच में से काटें और वुडन रैक पर रोप की मदद से इन्हें हैंग करें। अब आप इसमें कई तरह की हर्ब्स लगा सकते हैं और अपने घर को एक यूनिक लुक दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
