Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मियों में लगाएं यह पौधे, फूलों की खुशबू से महक उठेगा आपका पूरा घर
जिस तरह गर्मी का प्रकोप इंसान नहीं झेल पाता ठीक उसी तरह पेड़ पौधे भी गर्मी से सूखने और मुरझाने लगते हैं। गर्मियों में पेड़ पौधों को भी बहुत ही अच्छी देखभाल की जरूरत होती है। ठंड के मौसम हर तरफ बहार रहती है लेकिन कुछ फूल ऐसे भी होते हैं जो गर्मी में खिलते हैं। इन फूलों की खुशबू आपके पूरे घर को महका सकती है। अगर आपको गार्डनिंग का शौक है तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिनकी खुशबू काफी अच्छी है और इनकी देखभाल भी आप आसानी से कर सकते हैं।

3 महीने में तैयार होता सूरजमुखी का पौधा
जैसा कि इस पौधे का नाम ही है सूरजमुखी तो इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां सूरज की रोशनी पड़ती हो। इसका बीज बोने के बाद 10 दिनों के अंदर ही अंकुर आ जाता है और 3 महीने के अंदर पौधा तैयार हो जाता है। आप पौधे में पानी सिर्फ मिट्टी सूखने पर ही डालें।

बेला से महक उठेगा आपका घर
बेला फूल की खुशबू तो आपको मदहोश कर सकती है। जितना सुंदर यह दिखने में लगता है उतनी ही अच्छी इसकी खुशबू होती है। बेला के पौधे को लगाने का सबसे सही समय बरसात का मौसम है। इसे लगाने के लिए मिट्टी, रेत और गोबर की खाद या कोकोपीट एक ही मात्रा में होनी चाहिए। याद रखें इसे तेज धूप आने वाली जगह पर कभी न रखें। बेला के पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां दिन भर हल्की धूप आती हो।

कई महीनों तक खिलता है कॉसमॉस ऑरेंज
कॉसमॉस के फूल कई रंगों के होते हैं जैसे लाल, पीला, ऑरेंज, गुलाबी, सफेद। अगर आप गर्मियों में ऑरेंज कॉसमॉस का पौधा लगाना चाहते हैं तो इसे आसानी से लगाया जा सकता है। मात्र एक हफ्ते में अंकुर आपको दिखने लगेंगे। कॉसमॉस के पौधे को ऐसी जगह न रखें जहां तेज धूप आती हो।

गुल-ए-शमा पोर्टुलाका
पोर्टुलाका के फूल भी कई रंग के होते हैं। कटिंग लगाकर इन्हें लगाया जा सकता है। कटिंग लगाने के बाद सीधी धूप वाले जगह पर न रखें। एक से दो हफ्ते में जड़े आ जाती हैं। एक महीने में आप इस कटिंग को बड़े गमले या प्लांटर में लगा सकते हैं।

गर्मियों में खूब खिलते हैं बोगनविलिया
बोगनविलिया गर्मियों के लिए सूटेबल पौधा है। इसके फूल कई अलग अलग रंगों के होते हैं। इसे आप कटिंग से लगा सकते हैं। कटिंग लगाते समय ड्राई रूट पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। कटिंग लगाने के बाद इन्हें सीधी धूप वाली जगह पर न रखें, लेकिन दो हफ्ते बाद जब कटिंग में जड़े दिखेंगी तो आप इसे धूप में रख दें। बोगनविलिया के पौधे को मानसून में लगाना सबसे अच्छा होता है।
हालांकि गर्मी के मौसम में भी इन पौधों में सुंदर फूल खिलते हैं, लेकिन इन्हें भी अच्छी देखभाल चाहिए होती है। नियमित रूप से पानी देने के अलावा महीने में एक से दो बार खाद भी डालें। इसके अलावा कीट दूर रखने के लिए भी आपको जरूरी उपाय करने होंगे जैसे पानी में नीम का तेल मिलाकर या बेकिंग पाउडर मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
