Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता है नमक, जानें इससे जुड़े ट्रिक्स
हमारे जीवन में नमक रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नमक का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि कई और चीजों के लिए भी किया जाता है। तो आइए जानें नमक का हम अपनी और किन-किन समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

फलों को लंबे समय तक ताजा रखता है
क्या आपको पता है कि नमक फलों को सड़ने से बचा सकता है। जी हां, नमक फलों को सड़ने से बचाता है। फलों को छिलकर रखने पर से काले पड़ने लगते हैं, ऐसे में इन फलों के ऊपर अगर थोड़ा सा नमक छिड़ककर रखा जाए तो फल जल्दी खराब नहीं होंगे और काले भी नहीं पड़ेंगे।
हाथों से आ रही बदबू को दूर करने के लिए
हाथों से आ रही बदबू से परेशान है और हाथों से प्याज और लहसुन की गंध नहीं जा रहा तो आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सिरका और नमक को मिला लें और इस मिश्रण को अपने हाथों पर रब करें। इससे हाथ की बदबू चली जाएगी।
कपड़ों से दाग हटाने के लिए:
अगर आपके कपड़े में दाग लग गया है तो आप नमक से आसानी से दाग हटा सकती हैं। इसके लिए अपनी ड्रेस को एक घंटे के लिए नमक के पानी में भिगोकर रखें। इसके अलावा, यह कपड़ों के फीके के रंग को भी फिर से ब्राइट करता है।
सिंक को साफ करने के लिए
अगर सिंक से जिद्दी दाग निकल नहीं रहे हैं तो ऐसे में इसे साफ करने के लिए थोड़े गर्म पानी में नमक मिलाएं और इस पानी को सिंक में डालें। इससे सिंक पर लगे तेल आदि के दाग साफ हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
