Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्लेन छत को खूबसूरत टैरेस गार्डन बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
हरियाली किसे पसंद नहीं होती है। हरेभरे और फूलो के गार्डन में बैठकर चाय पीना हर किसी को पसंद होता है। शहरो में जगह की कमी की वजह से गार्डन में चाय पीना सपने जैसा है, अगर आपको हरियाली पसंद है तो आप अपनी छत को गार्डन बना सकते हैं। चलिए जानते है अपनी छत को बगीचे में बदलने का सही तरीका। फॉलो कीजिए टैरेस गार्डनिंग के ये टिप्स
हरेभरे और फूलों से महकते गार्डन में बैठना बेहद सुकून भरा पल होता है। लेकिन बड़े बड़े शहरो में जगह की कमी की वजह से गार्डन में बैठकर चाय पीना किसी सपने की तरह है। लेकिन आप अपनी छत पर गार्डन का आंदन ले सकते हैं। टैरेस गार्डनिंग के द्वारा आप अपनी छत को खूबसूरत बना सकते है। खूबसूरत गार्डन में चाय का आनंद ले सकते हैं। प्लेन छत को आप खूबसूरत गार्डन बना सकती है। चलिए जानते है अपनी छत को बगीचे में बदलने का सही तरीका। फॉलो कीजिए टैरेस गार्डनिंग के ये टिप्स

बड़े और लंबे पौधे
टैरेस गार्डन बनाने के लिए आपको बहुत सारे पौधों की जरुरत नहीं है आप कम पौधे के साथ भी अपना गर्डन खूबसूरत बना सकते है। टैरेस गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए आप लंबे और बड़े साइड के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे और बड़े साइज के पौधे शानदार लुक देते हैं। अपनी छत पर जगह के अनुसार पौधे का चयन करें।

हैगिंग बास्केट का करें इस्तेमाल
छत पर भारी गमले की बजाए आप हैगिंग बास्केट का इस्तेमाल करें। हैंगिंग बास्केट का इस्तेमाल करने से छत भारी नहीं होगी। हैगिंग बास्केट में फूल और हर्ब्स बेहद खूबसूरत लगते है। आप भी छत को सजाने के लिए हैगिंग बास्केट का इस्तेमाल करें।

फर्श
गार्डन की खूबसूरती के लिए फर्श भी बहुत जरुरी है। खूबसूरत गार्डन के लिए आप प्लोरिंग स्टाइल का इस्तेमाल करने जिससे आपका गार्डन बेहद खूबसूरत नजर आएं। आप छत पर आर्टिफिशियल ग्रास कारपेट का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपके छत पर गार्डन लुक आएगा। इसके अलावा आप वुडन टाइल भी लगा सकते है।

लाइट
छत पर गार्डन बनाने के बाद उन पर लाइटिंग जरुर करें। रात को गार्डन में पार्टी करने का अपना भी अलग मजा होता है। खूबसूरत छत के लिए आप हैंगिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते है। इससे रात के समय आपका गार्डन बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

सीलन का रखें ध्यान
छत पर गार्डन बनाने से पहले देख लें कि कहीं कोई लीकेज की परेशानी तो नहीं है। पौधों की सीलन से घर को नुकसान हो सकता है। सीलन से घर को बचाने के लिए आप थर्मोप्लास्टिक का इस्तेमाल करें। इससे छत और पौधे दोनों ही ठीक रहेंगे।

इन प्लांट्स का करें इस्तेमाल
गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए आप कैकट्स, पोनीटेल पाम, गुलाब, वीनाका रोजा, पैंजी, चमेली, बालसम, फाइकस, गैलीरिडा आदि प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। खूबसूरत छत के लिए आप फूल के प्लांट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
