Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
बिना तोड़े ही पता चल जाएगा अंडा फ्रेश है या खराब, बस जान लें ये 5 आसान ट्रिक्स
How To Check Egg Freshness: अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग अंडा उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग ऑमलेट या एग फ्राई बनाकर। लेकिन अक्सर लोग बाजार से अंडे खरीदते समय यह पता नहीं लगा पाते कि वे ताजे हैं या नहीं। कई बार अंडे घर लाने के बाद उन्हें तोड़ने पर पता चलता है कि वे खराब हो चुके हैं, जिससे पैसे और समय दोनों बर्बाद हो जाते हैं। अगर आप भी बिना अंडा तोड़े यह जानना चाहते हैं कि अंडे फ्रेश हैं या खराब, तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में अंडों में पता लगा सकते हैं कि अंडा ताजा है या खराब -

अंडे को हिलाकर करें जांच
बिना अंडा तोड़े उसकी ताजगी जांचने का यह सबसे आसान तरीका माना जाता है। अंडे को अपने कान के पास ले जाकर हल्के से हिलाएं। यदि अंदर से कोई आवाज सुनाई नहीं देती है, तो अंडा ताजा है। वहीं, अगर पानी या किसी तरल के हिलने जैसी आवाज आए, तो समझ लें कि अंडा काफी पुराना हो चुका है।
पानी में डालकर लगाएं पता
अंडे की ताजगी जांचने के लिए पानी वाला टेस्ट भी काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए एक गहरे बर्तन में ठंडा पानी भरें और उसमें अंडा डाल दें। यदि अंडा सीधे तली में जाकर लेट जाए, तो वह ताजा है। अगर वह तली में खड़ा होने लगे, तो इसका मतलब है कि अंडा पुराना हो रहा है। वहीं यदि अंडा पानी में तैरने लगे, तो उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि वह खराब हो सकता है।
बदबू से करें पहचान
खराब अंडे की पहचान उसकी गंध से भी की जा सकती है। अगर अंडे के छिलके से ही अजीब या सड़ी हुई बदबू महसूस हो, तो उसे नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे अंडे खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
छिलके पर दें ध्यान
ताजा अंडे का छिलका साफ, मजबूत और सामान्य रूप से हल्का मैट दिखाई देता है। यदि छिलका चिपचिपा लगे, उस पर दरार हो या वह असामान्य रूप से चमकदार दिखे, तो अंडा खराब होने की संभावना हो सकती है।
खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर देखें
अंडे खरीदते समय पैकिंग पर लिखी एक्सपायरी या बेस्ट बिफोर डेट को जरूर देखें। हमेशा ताजे अंडे खरीदने की कोशिश करें और उन्हें जरूरत से ज्यादा समय तक स्टोर करके न रखें। साथ ही, अंडों को फ्रिज में रखने से पहले धोना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
