Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
आइने सजाने के तरीके
अधिक प्रकाश और चमक से घरों को चमकाने के लिए बहुत लंबे समय से आइनों का प्रयोग किया जा रहा है। एक बड़ा, प्लेन आइना लटकाइए और आप तुरंत ही एक जादुई 'आरपार देखने वाले काँच' का इफेक्ट बना लेंगें। हालांकि, अपने पूरे घर में आइनों को ज़्यादा कल्पनात्मकता से प्रयोग करने के अनेक तरीके हैं। दरवाज़े के बाहर रहस्मयी 'कमरें' बढ़ने और किसी छोटे यार्ड अथवा बगीचे की ओर इशारा करने वाले रास्ते के लिए आप आइनों का प्रयोग कर सकते हैं। यहाँ तक कि टूटे हुए आइनों का भी शिल्प कार्यों में बहुत अच्छा उपयोग किया जा सकता हैं।
मोज़ेक आइनें- आइने के टुकड़ें आपके घर की सजावट में बहुत काम आते हैं। यदि आपको शिल्प कार्यों में मज़ा आता है, तो रंगीन टाइलों के साथ टूटे हुए आइने के टुकड़ों का इस्तेमाल करके मोरक्को शैली में बनाया गया एक टेबल टाॅप या वाॅल पैनल आपके धूप वाले कमरे को अधिक सुंदर बना देगा।

एंटीक आइनें- पुराने, दागदार आइने, पुराने ज़माने का आकर्षण प्रदान करते हैं। ये आपके घर के इंटीरयर को एक गाॅथिक टच देने के लिए एकदम सही है। आप कबाड़ी बाज़ार या फिर गलियों में लगी सेलों में से पुराने आइनें इकट्ठे कीजिए। इन्हें पुराने समय की धुंधली हो चुकी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए समूहों में घर के कोनों में लटकाइए। फ्रेम की मैचिंग न होने की चिंता न करें; सादे और सुषोभित आइनों की मिसमैचिंग, जर्जर हो चुकी शान का प्रतीक है।
फ्रेम को सजाने वाले- जब आइनों का प्रयोग किसी थीम पर आधारित कमरे जैसे समुद्री किनारे से प्ररित बाथरूम में किया जाता है तो सीप, सी-ग्लास और ड्रिफ्टवुड के छोटे टुकड़ों से सजा एक प्लेन आइने का फे्रम, समुद्री किनारे के आकर्षण को और अधिक बढ़ा देगा।
खिड़की में आइने का प्रयोग- एक बड़े से आइने के सामने खिड़की के एक साधारण से फे्रम को रखकर एक खिड़की का इफेक्ट बनाइए। इसके नीचे एक शेल्फ लगाकर उसपर बहुत सारे पौधें रख दीजिए। बड़ या छोटे, किसी भी प्रकार के आइने के साथ ऐसा करना संभव है और यह एक दूसरी दुनिया की झलक प्रदान करता है।
असंभावित स्थानों पर आइनें- अंधेरी कोठरियों, गोदामों और अलमारियों की दीवारों पर रोशनी लाने के लिए दर्पणयुक्त टाइलें लगाइए। कमरे की रोशनी बढ़ाने के लिए लैम्प के पीछे एक फोटोफ्रेम में लगा हुआ आइना रखें। त्योहार के दिन सजी डाइनिंग टेबल पर चमक लाने के लिए दर्पणयुक्त टाइलों का प्रयोग टेबल मैट और कोस्टर की तरह करें। किसी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए यह सुनिश्चित कर लें कि वे सेफ्टी-ग्लास से बनी हों। एक धुंधले काॅरिडोर को चमकाने के लिए और एक 'स्काईलाइट' (झरोखा) इफेक्ट लाने के लिए उसकी छत पर आइना लगाएं।
बगीचों में प्रतिबिंब- आँगन और बगीचों में आइनों का इस्तेमाल बिल्कुल जादुई रूप से होता है। दीवारों पर सीधे लगे हुए बड़े आयताकार आइनें, देखने वाले को यह आभास कराते हैं कि इसके बाहर भी एक दूसरा बगीचा है। आइने की ओर जाने पर यह आभास और भी बढ़ता है। आप बाड़ों और नीरस दीवारों पर खिड़कियाँ बना सकता हैं, जो आपके आँगन की विशेषताओं को प्रतिबिंबित करती हैं और उन्हें बढ़ा देती हैं। इन्हें छायादार जगह में ही रखें, अन्यथा तेज़ परालक्षित प्रकाश पौधों को नश्ट कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
