Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किस तरीके से अपनी बुकशेल्फ को सेट करें
कई बार हमारी बुकशेल्फ इतनी बुरी तरीके से सेट होती है कि कोई भी किताब ढूढ़ने पर आसानी से नहीं मिलती, इससे आपका समय भी बर्बाद होता है और झुंझलाहट भी होती है। कई बार तो जरूरी बुक या पेपर, लापरवाही की वजह से खो भी जाता है। इसलिए अपनी बुकशेल्फ को सही तरीके से अरेंज करे जो आपके काम को बेहद आसान बना देगा और घर में बेवजह फैली किताबों से गंदगी भी नहीं होगी।
1. सबसे पहले बुकशेल्फ को खाली कर लें- बुकशेल्फ को अरेंज करने से पहले उसे पूरी तरह से खाली कर लें और झाड़ लें। इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी और नए सिरे से,प्लानिंग से बुक्स भी अरेंज हो जाएगी। सभी बुक्स को एक जगह पर जैसे बेड या टेबल पर इक्ट्ठा कर लें।

2. पुरानी किताबों को अलग कर दें- बुक शेल्फ में केवल उन्ही किताबों को लगाएं जो आपके काम की हो, अन्य किताबों को किसी बच्चे को दे दें या फिर किसी लाइब्रेरी में दान कर दें। इससे आपकी बुकशेल्फ में फालतू की बुक्स भी नहीं रहेगी और उनका दूसरी जगह यूज भी हो जाएगा।
3. रोजमर्रा और कभी-कभार यूज में आने वाली बुक्स को अलग कर लें- पढ़ाई करने वाले बच्चे या किसी एक्जाम की प्रीपेशन करने वाले लोग रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को अलग कर लें। रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को शेल्फ के सामने हिस्से में ही अरेंज करें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरन्त उसे निकाला जा सकें। वहीं कभी - कभी पढ़ी जाने वाली बुक्स को शेल्फ के सबसे ऊंचे वाले हिस्से में रख सकते है क्यूंकि उसे आपको जरूरत पड़ने पर ही उतारना या निकालना होगा।
4. एंटरटेनमेंट बुक्स को कैटेगरी में डिवाइड कर लें- रोमेंटिक नॉवेल, साहित्यिक उपन्यास या फिर हॉरर स्टोरी के शौकीन लोग सबसे पहले अपनी बुक्स को लैग्वेंज और रूचि के हिसाब से अलग कर लें। बाद में उन्हे अलग - अलग सेक्शन बनाकर रखें जैसे - रोमेंटिक नॉवेल, हॉरर, मोटिवेशनल बुक्स या फिर रीजनल लेवल के उपन्यास। इस तरह से कैटेगरी में बुक्स को बांटने से आपको बुक्स को ढूढ़ने में दिक्कत नहीं होगी।
5. सबसे आखिर में बाइंडिग बुक्स रखें- बुकशेल्फ को लगाते समय यह ध्यान रखें कि सबसे लास्ट में बाइंडिंग बुक को रखे, इससे पहले रखी गई बुक्स शेल्फ में खिसकेगी नहीं और उन पर बाहरी तरफ से बड़ी बुक होने के कारण दबाब बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
