Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पैरो की बदबू से लेकर तेल के दाग तक हटाता है बेबी पाउडर
आइए जानते है कि बेबी पाउडर बच्चों के अलावा दूसरी घरेलू कामों में कौन कौन सी समस्याओं का समाधान है।
बेबी पाउडर के बारे में सुनकर आपके दिमाग में एक चीज आती है कि बच्चों के लिए एक पाउडर। लेकिन बेबी पाउडर बेबी को लगाने के अलावा कई कामों में मदद करता है। लेकिन आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि कैसे घरेलू कामों में बेबी पाउडर काम में आता है।
छोटी छोटी चीजों में बेबी पाउडर को यूज में लेके कई काम हो सकते हैं। आइए जानते है कि बेबी पाउडर कौन कौन सी समस्याओं का समाधान है।

चिपचिपे बाल :
जब शैम्पू करने का टाइम न हो और बाल आपको चिपकू लुक दे रहे हों तो कंघी में थोड़ा बेबी पाउडर छिडक़ें और बालों में फिरा लें। यह पाउडर सारा तेल सोखकर बालों की बाउंस वापस ले आएगा।

पैरों की बदबू :
अगर पैरों में पसीना आता हो या बदबू से परेशान हों तो जूते में थोड़ा बेबी पाउडर डालें। इसके बाद आपकी यह दिक्कत छूमंतर हो जाएगी।

वैक्स के बाद दर्द दूर करने के लिए :
अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स बहुत अच्छा साधन है। लेकिन कई बार होता है कि वैक्स के बाद बहुत दर्द होता है। इस दर्द से निजात पाने के लिए आप बेबी पाउडर की मदद ले सकती है।

उलझा हुआ नेकलेस :
गले की चेन में गांठ पड़ गई हो या फिर पेंडेंट इसमें उलझ गया हो, तो इस जगह पर बेबी पाउडर लगा दें। आपकी ज्वैलरी आसानी से सुलझ जाएगी।

किताबों में सीलन :
अगर घर में सीलन है और यह किताबों में भी आ गई है तो इनके पन्नों के बीच बेबी पाउडर डाल दें। इसे एक पेपर बैग में बंद करके 7 दिन तक रख दें। यह सारी नमी सोख लेगा और किताबों को खराब होने से बचाएगा।

चादर की नमी सोखेगा :
अगर बेड पर बिछी चादर बैठने पर ठंडी या नमी वाली लग रही हो तो इस पर थोड़ा बेबी पाउडर छिडक़ें। इस तरह यह सारी नमी सोख लेगा और आपको आराम की नींद आएगी।

चींटियों को हटाने के लिए :
अगर रसोई में चींटियां ज्यादा हो गई हों तो दरवाजे या खिड़कियों के पास थोड़ा बेबी पाउडर डाल दें। ये कुछ ही देर में नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।

कपड़ों पर तेल के दाग :
क्या हो अगर आपकी महंगी या सबसे अच्छी ड्रेस पर तेल के दाग लग जाएं। दाग पर बेबी पाउडर छिडक़ कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को धोएं या ड्राई क्लीन करने को दें।

रेत हटाने के लिए :
अगली बार जब बीच पर जाएं तो साथ में एक छोटा डिब्बा बेबी पाउडर का भी जरूर रखें। पैरों पर चिपकी रेत इससे आसानी से हट जाएगी

कार्ड्स अलग करने लिए :
ताश के पत्ते अगर चिपक गए हों तो बेबी पाउडर की मदद से इनको आसानी से अलग किया जा सकता है।

त्वचा को दे ठंडक :
नहाने के बाद पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए बेबी पाउडर एक अच्छा आफ्टर शेव हो सकता है। पुरुष नहाने और शेविंग के बाद महिलाएं हाथ और पांव में शेविंग के बाद बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications