Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बोन चाइना क्राकरी की सही देखभाल
जब घर पर खास महमान आते हैं तो उनके स्वागत के लिये हम अक्सर बोन चाइना की ही क्राकरी में चाय-नाश्ता पेश करते हैं। हो सकता है आपके पास भी ऐसी ही कोई चाइना क्राकरी हो, जो शायद कई पीढियों से चली आ रही हो। लेकिन अगर इनकी ठीक से देखभाल न की गई और इनमें से एक प्लेट या कप, टूट या चिटक गया तो पूरा का पूरा सेट खराब हो जाता है। इसलिये जरुरी है कि इनकी ठीक से देखभाल कर के धोया जाए। आइये देखते हैं कि किस तरह से इन क्राकरी की देखभाल की जा सकती है।

1. अब जब आप चाइना क्राकरी को साफ करने जाएं, तो इन्हें अपने हाथों से ही साफ करें। क्योंकि यही एक सबसे सेफ तरीका होगा इन्हें बचाने का।
2. क्राकरी की सफाई करने वक्त सबसे पलहे सिंक में एक तौलिया या फिर मोटा कपड़ा बिछा लें, जिससे अगर गलती से कप आदि हाथ से फिसल कर गिर भी जाए, तो वह टूटे नहीं।
3. अब जब आपने सिंक में तौलिया बिछा लिया है तब उसमें आधा सिंक गरम पानी से भर दें, लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा गरम पानी बिल्कुल भी न भरें वरना क्राकरी चिटक सकती है। इसके बाद पानी में बरतन धोने वाला डिजर्जेंट डाले और मिक्स करें।
4. इसके बाद क्राकरी को एक साफ कपड़े के प्रयोग से रगड़ कर धुले। कभी भी इसको धोने के लिये किसी स्क्रबर का उपयोग न करें वरना उस पर निशान पड़ सकता है और क्राकरी की चमक उड़ सकती है।
5. अब जब आपने क्राकरी को धो लिया हो, तब उसे एक साफ और सुरक्षित जगह पर रखें। इसको या तो ऐसे ही हवा में सूखने दे या फिर पोछने के लिये इसे माइक्रोफाइबर कपडे़ का प्रयोग करें।
6. इस सिंपल तरीके से आप अपनी चाइना की क्राकरी को साफ और सुरक्षित रख सकती हैं। इसके अलावा ध्यान रहे कि इन बरतनों पर कभी भी नींबू और ब्लीच का प्रयोग न करें वरना इनकी चमक बिल्कुल खराब हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
