Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
गंदे जूतों को कैसे करें साफ

इस तरह साफ करें जूते-
1. पहले चेक करें कि जूतों में कहीं कोई मिट्टी तो नहीं है, अगर है तो उसे साबुन के घोल वाले पानी में कपड़ा डुबो कर धोएं। यह आपके स्सनीकर में लगे दाग को झट से हटा देगा।
2. अगर आप सफेद जूते या फिर स्नीकर को मशीन में धो रही हों तो उसे गरम पानी से ही साफ करें। इसके अलावा जूतों से लेस को निकाल दें। सर्फ का इस्तमाल करें पर जूतों पर ब्लो ड्रायर न करें क्योंकि इससे वह खराब हो सकते हैं।
3. पानी में ब्लीच, बेकिंग सोड़ा और थोड़ा सा सर्फ मिला लें। अब उसमें टूथब्रश और स्क्रब को डाल लें और उसकी मदद से जूतों पर पड़े स्टेन को साफ करें।
4. जूतों को साफ करने के लिए एक घोल तैयार करें जिसमें 1/2 कप गरम पानी, 1 चम्मच अमोनिया और बरतन साफ करने वाला घोल अच्छी तरह से मिला लें। ब्रश से अपने जूतों को साफ करें।
5. बेकिंग सोड़ा और सफेद सिरका खास तौर पर स्नीकर को ही साफ करने के काम आता है। एक कप में बेकिंग सोड़ा और सफेद सिरका मिला लें और उस घोल से जूतों को स्क्रब करें तथा 5-10 मिनट के लिए छोड़ कर जूतों को धो लें।
6. जूतों को साफ करने का एक सिंपल टिप यह भी है कि उनको बिना जेल वाले टूथपेस्ट से साफ करें। सबसे पहले ब्रश को गरम पानी में डुबो लें फिर उसपर थोड़ा टूथपेस्ट लगा कर जूतों पर रगड़े। उसके बाद जूतों को पानी से धोएं या फिर गीली तैलिये से पोंछ लें।
7. जूते धुलने के बाद बाहर धूप में सूखने के लिए रखें। जब जूते सूख जाएं तब उनके लेस बांध दीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
