Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
घर में छुपे पांच केमिकल को करो दूर
केमिकल यानी की रसायन, का रिश्ता न केवल हमारे स्कूल भर तक ही सीमित था बल्कि घर पर भी हम अभी तक इससे जुडे हुए हैं। जी हां, हमारे घर पर कई ऐसे केमिकल हैं जिन्हें हम कमरे तथा समान साफ करने के लिये प्रयोग करते हैं। आपको एहसास नहीं होगा कि घर पर सफाई करने वाले उत्पादों में छुपे विषाक्त रसायन की वजह से घर कितना प्रदूषित हो जाता है। यहां कुछ आम क्लीनिंग प्रोडक्ट दिये हुए हैं जो आपके घर को बुरी तरह से प्रदूषित कर रहे हैं। इनको पहचानिये और जल्द अपने घर से दूर कीजिये।
यह हैं वे खतरनाक केमिकल प्रोडक्ट
1. टॉयलेट, टब और टाइल क्लीनर : घर में जिस जगह को सबसे ज्यादा सफाई की जरुरत होती है वह है बाथरूम। इसको साफ करने के लिये हाईड्रोक्लोरिक और सल्फर एसिड को लेकर कॉस्टिक केमिकल, मोनोइथानोलामाइन के साथ मिला कर बनाया जाता है। दोनों की रसायन अस्थमा को बढावा और लीवर डैमेज कर सकते हैं।
सेफ ऑपशन- अच्छा होगा कि टॉयलेट को आप शुद्ध सिरके से साफ करें। इसके अलावा टाइल्स को साफ करने के लिये वॉशिंग सोडा या बोरॉक्स का इस्तमाल किया जा सकता है।
2. एंटीबैक्टीरियल क्लीनर और सोप: इस क्लीनर में ट्राईक्लोसन नामक रसायन पाया जाता है, जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली, प्रजनन शक्ति को कमजोर तथा शिशु में जन्म दोष पैदा करने की वजह से जाना जाता है।
सेफ ऑपशन- इसके लिये आप वही पुराना हाथ धोने वाला साधारण साबुन प्रयोग कर सकती हैं। अगर साधारण सोप 99.4 प्रतिशत तक के बैक्टीरिया का खात्मा करता है, तो एंटीबैक्टीरियल सोप केवल 99.6 प्रतिशत, जो कि कोई ज्यादा नहीं है।
3. एयर फ्रेशनर: घर को महकाने के लिये हम-आप अक्सर रूम फ्रेशनर का इस्तमाल करते हैं। लेकिन इसमें फॉर्माडिहाइड मिला रहता है, जो कि एलर्जी, त्वचा रोग, म्यूकस मेम्बरेन में जलन, जोड़ो और सीने मे दद्र पैदा कर सकता है। कई लोगो को इसके प्रयोग तनाव, चक्कर और बेहोशी भी आने लगती है।
सेफ ऑपशन- घर की खिड़कियों और दरवाजों को खोल कर रखें जिससे कुछ फ्रेश हवा अंदर आ सके। इसके अलावा कुछ प्राकति तेल और फूलों का इस्तमाल कर के घर को महका सकती हैं।
4. डिश वॉशर डिटर्जन्ट : बर्तन धोने वाले सर्फ में आपको फॉस्फोरस मिलेगा और आप तो जानती ही हैं कि आज कल फॉस्फोरस ने हमारी नदियों को कितना नुक्सान पहुंचा रखा है। इसी तरह से क्लोरीन भी काफी खतरनाक है, अगर यह सूखा प्रयोग किया जाए तो इससे त्वचा में जलन और खुजली महसूस होने लगेगी। साथ ही म्यूकस मेंबरेन और आंखों को भी तकलीफ हो सकती है।
सेफ ऑपशन- आज कल बाजार में काफी फॉस्फोरस और क्लोरीन रहित अच्छे डिटर्जन्ट डिश वॉशर मिलने लगे हैं इसलिये उन्हीं का प्रयोग करें।
5. कार्पेट और गृह सामग्री शैंपू :कार्पेट या गलीचे को साफ करने के लिये जो क्लीनर प्रयोग होता है उसमें परक्लोरिथाइलिन का इस्तमाल किया जाता है। यह वही केमिकल है जो कि ड्राय क्लीनिंग के लिये प्रयोग होता है। यह बड़ा ही भयंकर केमिकल है, जो इंसान के लीवर, किडनी और नर्वस सिस्टम पर काफी बुरा असर डालता है।
सेफ ऑपशन- नमक से आप फ्रूट जूस या वाइन का दाग साफ कर सकती हैं। इसके अलावा सोडा हल्का दाग हटाने में मददगार होगा।



Click it and Unblock the Notifications

