Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टच स्क्रीन को कैसे करें साफ
आज कल जिसे देखो वही टच स्क्रीन का फोन लिये घूम रहा है। फोन के अलावा, एमपी 3 प्लेयर, टैबलेट और टीवी भी टच स्क्रीन की आने लगी हैं, लेकिन जो कुछ भी हो अगर आपने इस टच स्क्रीन की सफाई का ख्याल न रखा तो यह धीरे-धीरे अपनी क्षमता खो देगी और काम करना बंद कर देगी। अच्छा होगा कि आप अभी से ही अपनी टच स्क्रीन की सफाई पर पूरा ध्यान दें। आइये जानते हैं कि इसे किस तरह से साफ किया जा सकता है।

1. स्क्रीन पर लगे हुए हाथ के धब्बों को माइक्रोफाइबर के कपड़े से ही साफ करें। यह कपड़ा बड़ा ही मुलायम होता है जिसमें अन्य कपड़ों के मुकबले छोटे रेशे होते हैं। यह वही कपड़ा है जो हर चशमे के केस में अंदर रखा हुआ मिलता है।
2. अपनी डिवाइस को स्विच ऑफ कर दें और फिर उसे कपड़े और डिस्टिल्लड़ वॉटर की सहायता से साफ करें। मोबाइल को बंद कर देने से उसे आसानी के साथ साफ किया जा सकता है।
3. कपड़े को स्क्रीन में कभी भी नीचे से ऊपर की ओर स्लाइड न करें, हमेशा कपड़े को गोले के आकार में घुमाकर साफ करें। इससे स्क्रीन में लगा माइश्चर चला जाएगा।
4. जरुरत पड़ने पर कपड़े को डिसटिल्लड़ वॉटर में भिगो कर गोलाई में साफ करें। अगर आपको माइक्रोफाइबर कपड़ा ढूंढने में परेशानी हो रही है तो आप अपनी कॉटन की टी-शर्ट के कोने से भी टच स्क्रीन को साफ कर सकते हैं।
5. स्क्रीन साफ करते समय उसमें ज्यादा दवाब ना डालें इससे स्क्रीन खराब हो सकती है क्योंकि टीएफटी के मुकाबले बाकी स्क्रीन काफी सेंसिटिव होती हैं। वैसे तो स्क्रीन को सॉफ करने वाले लिक्विड बाजार में उपलब्ध है मगर आप डिस्टिल वॉटर का प्रयोग भी कर सकते हैं।
6. जब आपकी स्क्रीन साफ हो जाए तब उसे उसी सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से ही पोंछे।



Click it and Unblock the Notifications
