Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अब कप-प्लेट धोएं प्राकृतिक क्लीनर से

आजकल बाजार में दुनियांभर के डिजर्जेंट उपलब्ध हैं, जो आसानी से किचन के बरतनों को धो सकते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग गंदे कप-प्लेट को साफ करने के लिए प्राकृतिक चीज़ों का ही प्रयोग करना चाहते हैं। यह सिर्फ इसलिए क्योंकि प्राकृतिक चीजों से ऐसे दाग भी गायब हो जाते हैं, जो शायद डिजर्जेंट भी नहीं साफ कर सकता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी सामग्रियां बताएगें जिनसे आप किचन में पड़े गंदे बरतनों को आराम से धो सकती हैं। चलिए जानते हैं कि हैं वह-
1. स्टील के बरतनों को ऐसे साफ करें-
सफेद सिरका- यह सामग्री आपके बतनों के लिए बहुत ही उपयोगी है। एक स्प्रे बॉटल में सफेद सिरका और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दें और इससे अपने बरतनों को अच्छे से धुलें। इससे आपके स्टील के बरतनों में नई चमक आ जाएगी। एक साफ कपड़ा लें और उसपर सफेद सिरका छिडक दें। इसको गोलाई में अपने बरतन पर फिराएं, इससे दाग-धब्बों के अलावा आपके उंगलियों के निशान भी गायब हो जाएगें। वेनिगर का उपयोग डिजर्जेंट बनाने के काम भी आता है क्योंकि यह नॉन टॉक्सिक होते हैं।
ऑलिव ऑयल- इसके लिए आपको केवल ऑलिव ऑयल, सफेद सिरका और कपड़े की जरुरत होगी। दो कपड़े लीजिये, एक को ऑलिव ऑयल में डुबोइये और दूसरे को सफेद सिरके में। अब गंदे बरतन को एक बार ऑलिव ऑयल के कपड़े से पोंछिये और फिर दूसरी बार सिरके वाले कपड़े से पोंछिये। आप देखेगीं की बरतनों से सारे दाग गायब हो चुके होगें।
बेबी ऑयल- इसके लिए आपको बेबी ऑयल, सिरका, पानी और सफ कपड़ा चाहिये। एक स्प्रे बोतल लें और उसमें सिरका और पानी मिला कर बरतन पर स्प्रे करें, इसके बाद सारे बरतनों को अच्छी तरह से बेबी ऑयल वाले स्प्रे से साफ करें। इससे आपके स्टील के बरतन बिल्कुल सफेद हो जाएगें।
2. एल्यूमीनियम के बरतनों को ऐसे साफ करें-
सिरका- इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक लीटर पानी में 4 चम्मच सिरका डाल कर मिला के 10 मिनट तक उबालना होगा। अब इस मिश्रण से अपने बरतनों को साफ करें। इससे बरतन बहुत अच्छी तरह से साफ होगें।
जंग करे साफ- अगर आपके पुराने बरतनों में जंग लग गई है, तो उसे आलू से साफ करें। एक कच्चा आलू लें और उसे छील लें, फिर बेकिंग सोडा या नमक में डुबोकर बरतन के दाग पर रगड़े। आप देखेगीं की जंग काफी हद तक साफ हो चुका होगा। अब अपने गीले बरतन को अच्छे से पोंछ कर रख दें, जिससे इससे इस पर दुबारा जंग न लगे।



Click it and Unblock the Notifications
