Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
पुरानी किताबों को कैसे रखें सुरक्षित

ऐसे रखे किताबों को -
1.कवर करें- किताबों को बाहरी गंदगी से बचाने के लिए अच्छा है कि उन्हें किसी प्लास्टिक या पेपेर से कवर कर दें। इससे वह धूल-मिट्टी और पानी से भी बची रहेगीं। अगर आप प्लास्टिक की पन्नी से उसे कवर करेगें तो यह बिना खर्च वाला काम होगा।
2.बंद अलमारी में रखें- कई लोग अपनी किताबों का भंडार दिखाने के लिए अल्मारी को खोल कर रखते हैं। पर यह बिल्कुल गलत है क्योंकि इससे नमी और गंदगी किताबों को खराब कर देगी। और अगर आपको अपनी किताबे दिखाने का शौक है तो एक कांच का कैबिनेट खरीद लें, जिसमें किताबों का भंडार साफ दिखेगा।
3.डिब्बे में रखें- अगर आप किताबी कीड़े हैं या फिर कहें कि आप अपनी किताबों को किसी को दिखना पसंद नहीं करते तो अपनी सारी किताबों को किसी बड़े डिब्बे में कपड़े से ढंक कर बंद कर दें। पर ध्यान रखें कि अपनी किताबों को ज्यादा ढूंस कर न रखें वरना नीचे दबी किताबें बेकार हो जाएगीं।
4.धूप दिखाएं- अपनी किताबों को कभी भी ज्यादा दिनों तक ढंक कर या एक दम से बन्द कर के नहीं रखना चाहिए। अगर आप अपनी बंद किताबों को 10 साल बाद खोलेगें तो आपको उसमें सिवाए धूल के और कुछ नहीं मिलेगी। किताबों को भी धूप और रौशनी की जरुरत होती है इसलिए अगर आप उन्हें नहीं पढ रहें हैं तो भी उनको बाहर निकाल कर कुछ दिनों के लिए बाहर सूरज की रौशनी में जरूर रखें।
5.कीड़ों से बचाएं- किताबों के पन्नों को कीड़े बहुत पसंद करते हैं। कीडों को दूर करने के लिए अल्मारियों और बक्सों में नेफथलीन बॉल को डाल दें। इसके अलावा आप चाहें तो कुछ जड़ी बूटियां जैसे नीम की पत्तियों को आप किताबों के साथ रख सकते हैं।
6.पुस्तकालय साफ करते रहें- कभी कभार अपने पुस्तकालय की सफाई भी आपको कर लेनी चाहिए जिससे किताबों पर जमी धूल साफ हो सके। अगर आप अपनी किताबो से प्यार करते हैं तो आपको महीने में एक या दो बार उस जगह और किताबों को साफ करना ही चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications