Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन का वह कोना जिसकी सफाई भी है जरुरी
आप किचन को साफ करने के लिये जितनी सफाई करें उतनी कम है। क्योंकि किचन एक ऐसी जगह है जहां भोजन बनाने के दौरान गंदगी हो ही जाती है। हम किचन की तौलिया, बरतन, स्टोव, स्लैब और जमीन तो साफ कर लेते हैं लेकिन किचन में कुछ एक ऐसी जगह रह ही जाती हैं, जिसे हम नजरअंदाज कर जाते हैं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वह जगह, जिसे हमें साफ करनी चाहिये।
करें इधर सफाई-
1. सब्जी काटने वाला बोर्ड- कटिंग बोर्ड पर सब्जियां काटना रोज का काम होता है। लेकिन इसे केवल खाली पानी और सर्फ से साफ करने से ही काम नहीं चलता। बोर्ड के हैंडल और गहराई में कीटाणु इकठ्ठा हो जाते हैं। टमाटर के बीज और मिर्च के बीच गहराई तक चले जाते हैं जिन्हें बाद में निकालना मुश्किल हो जाता है। इसलिये बोर्ड को हर रोज प्रयोग करने के बाद अच्छी तरह से साफ करें। साथ में मीट तथा सब्जियों को काटने वाला बोर्ड अलग-अलग रखें।

2. किचन सिंक- सिंक में गंदे बरतनों को ज्यादा देर तक रखने से बीमारी पनप सकती है। इसलिये सिंक में बरतन रखन से पहले उसका बचा हुआ जूठा खाना, बाहर फेंक दें। अपने किचन सिंक को गरम पानी तथा सर्फ से धोएं। साथ ही बेकिंग सोडा का प्रयोग सिंक के कोने-कोने में करें जिससे बैकटीरिया ना पनपे।
3. स्पॉन्ज और स्क्रब- आपको पता होगा कि नमी तथा गीली जगह पर कीटाणु ज्यादा तेजी से फैलते हैं। इसलिये स्पॉन्ज और बरतन माजने वाले तार को हर महीने में एक बार जरुर बदल लेना चाहिये। हर प्रयोग के बाद स्पॉन्ज को पानी से धो कर निचोड़ दिया करें और सूखने के लिये रख दिया करें।
4. नाइफ स्टैंड- लकडी़ के नाइफ स्टैंड बैक्टीरिया का घर होते हैं। स्टैंड में कभी भी गीला चाकू ना रखें। लकडी़ बहुत ही आसानी से पानी सोख लेती हैं, जिससे वह रोगाणु और बैक्टीरिया का घर बन जाती है। हमेशा स्टील या प्लास्टिक के हैंडल वाले चाकू का प्रयोग करें, जिससे उसे धोने, सूखने और सफाई करने में परेशानी ना हो।
5. किचन रैक हैंडल- हम किचन रैक का प्रयोग हमेशा कुछ ना कुछ लेने के लिये करते ही हैं। कभी कभार हम किचन हैंडल को अपने गंदे हाथ से ही छू देते हैं। इसलिये जब भी समय मिले तब अपने किचन रैक को सर्फ और पानी से धोना बिल्कुल ना भूले।



Click it and Unblock the Notifications
