Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरीके से जान डालें अपने घर में...
घर एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने दिनभर की थकान मिटाते हैं और फिर से जिंदगी की दौड़-धूप करने के लिये रिचार्ज होते हैं। आपको अपने घर को अपने क्रियेटिव आइडिया से उसे फिर से नया जैसा बनाना चाहिये। आप अपने घर को ऐसे कई प्रकार के तरीको से सजा सकती हैं, जो सिंपल, आसान और स्मार्ट हैं। अगर आप सोंच रही हैं कि घर को दुबारा नया बनाने में पति देव का पैसा खर्च होगा तो, ऐसा नहीं है।
अपने घर को नया और अनोखा बनाने के लिये आपको बिल्कुल भी पैसे खर्च करने कि आवश्यकता नहीं है। बस आपको करना ये है कि आप अपने घर को जिस भी प्रकार से सजाएं उसमें अपनी कला का इस्तमाल करें और आपको सुरुचिपूर्ण परिणाम मिल जाएगा। उदाहरण के तौर पर कमरे का रंग बदल दें, फर्नीचर को रखने की जगह को बदल दें, कलर फुल पर्दे लगाएं आदि।
इन तरीको से घर सजाने से आपका घर तो नया और फ्रेश दिखेगा ही साथ में आपको भी अच्छा महसूस लगेगा। आपके घर पर जो भी महमान आएगा उसे कुछ नया-नया सा लगेगा और वह आपकी तारीफ करना नहीं भूलेगा। यहां पर कुछ ऐसे आसान से तरीके दिये हुए हैं जिससे आप अपने घर को एक या सा लुक दे सकती हैं। आइये देखते हैं क्या है वो-

प्लानिंग
यदि आप अपने काम को सही प्लानिंग से नहीं करेंगी तो आपका घर किसी कबाड़ खाने से कम नहीं दिखेगा। अच्छा होगा कि आप जो चाहती हैं उसी चीज़ को ध्यान में रख कर अपने घर को सजाइये।

ट्रेंड के तहर काम करें
यदि घर को सजाना हेा तो आज कल बाजार में क्या चल रहा है उस हिसाब से घर को सजाइये।

रचनात्मक बनें
आपके अंदर बचपन कि जितनी भी रचनात्मकता भरी थी उसे अब सही जगह पर लगाएं। इससे आप अपने घर को कुछ अलग सा लुक दे पाएंगी।

बजट को रखें ध्यान में
घर को सजाने के लिये पैसों की जरुरत तो पड़ती ही है, इसलिये आप कितने बजट में अपना घर सजाना चाहती हैं इस बात को भी ध्यान में रखें। घर पूरी तरह से न सजे और बीच में ही पैसों की तंगी आ जाए तो मन उदास हो जाता है।

समय की लागत
आपके काम में कितना समय लग जाएगा उसे ध्यान में रखना चाहिये। यदि आपके काम में बहुत सारा समय लगेगा तो जब भी आप फ्री हों, तभी उस काम में अपना हाथ डालें।

दूसरों से आइडिया लें
क्या आपको नहीं लगता कि आपके दोस्त आपके काम को और भी बेहतर करने का आइडिया दे सकते हैं? अपने दोस्तों से उनके आइडिया लीजिये भले ही उसे इस्तमाल कीजिये या नहीं।

एक-एक कर के बदलाव करें
अपने दिमाग में एक प्लान बना लें और उस पर एक-एक कर के काम करें। घर में जहां भी बदलाव करने हों, उसे बांट लें और फिर अगर उस जगहे की सजावट न अच्छी लगे तो उसे आसानी से बदल लें।

यथार्थवादी रहें
जो चीज आपके बजट में रह कर हो सके वही करें। किसी दूसरे का घर देख कर अपने घर को उस जैसा बदलने की कोशिश न करें। सोंचे कि आपके घर के अनुसार क्या अच्छा दिखेगा, वही करें।

अपना प्लान सिंपल रखें
कुछ भी नया करने के लिये अपने प्लान को सिंपल रखें। अपने सिंपल से आइडिया को ज्यादा से ज्यादा निखारने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
