Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पुरानी पेंटिंग का रख-रखाव कैसे करें
पुरानी पेंटिंग और आर्ट को संभाल कर रखना बहुत ही अच्छी बात होती है। लेकिन जब बात होती है ऑइल पेंटिंग की तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऑइल पेंटिंग का रख रखाव अच्छा होना चाहिये जिससे वह कई दिनों तक आसानी से टिक सके। आज कल तो घरों में लोग खूब सारी पेंटिंग लगाते हैं पर उसका ख्याल रखना केवल कुछ ही लोगों को आता है। एंटीक पेंटिंग बहुत पुरानी और बहुत नाजुक होती हैं, जिसकी साफ-सफाई समय समय पर करते रहना चाहिये।
जब भी आप एक पुरानी यानी की एंटीक पेटिंग खरीदें , तो आपको इस बात का दिमाग में ख्याल होना चाहिये कि इसकी सफाई कैसे होगी। तो अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो, आइये हम आपको इसके बारे में कुछ आइडिया दे देते हैं।

पुरानी पेंटिंग का रख-रखाव कैसे करें
1. पहली चीज जो आपको देखनी चाहिये वह यह कि फ्रेम मजबूत होना चाहिये। आपको महीने-महीने कैनवास की कंडीशन को ट्रेक करना चाहिये।
2. सूखा मलमल के कपड़े से पेटिंग को साफ करें। इससे पेटिंग की जिंदगी बढ़ जाएगी। पेटिंग पर गीला कपड़ा न लगाएं। हालांकि महीने में एक बार आप गीले कपड़े से पेटिंग को हल्के हल्के साफ कर सकते हैं।
3. पुरानी पेन्टिंग को कभी भी धूप में न रखें और हो सके तो आग के सामने भी न रखें। रूम मे अगर रूम हीटर हो तो उससे पेंटिंग को बचा कर रखें। ऐसा न करने से पेंटिंग का रंग उतर जाता है, खासतौर पर ऑयल पेंटिंग का।
4. पेंटिंग से धूल-गदंगी साफ करने के लिये एक छोटा ब्रश लें या फिर मुलायम कपड़ा। अगर पेंटिंग बहुत पुरानी हो गई है और आपको लगता है कि उसका रंग निकल सकता है, तो उस पर मलमल का कपड़ा न प्रयोग करें।
5. जब आप अपना घर बदल रहे हो, तो ध्यान से अपनी एंटीक पेंटिंग को पकड़े। उसे एक ओर से पकड़ने से अच्छा है कि उसे दोनों ओर से ध्यान से पकड़े।
6. पुरानी पेंटिंग को स्टोर करने के लिये जगह का वातावरण देख लें। जैसे अगर आपका मन पेंटिंग को बेसमेंट में रखने का हो तो वहां पर न रखें क्योंकि वहां की जगह बहुत गीली हो सकती है और हवा कि कमी हो सकती है। पेंटिंग को बंद कर के रखने से पहले उसके चारों ओर एक पैड लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
