Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
घर में लगे मार्बल का कैसे रखें ध्यान
घर के अंदर के हिस्से में मार्बल लगाने से इसकी खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है। अगर आपने मार्बल लगाने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च की है, तो फिर इसकी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको खास ध्यान देने की जरूरत है। मार्बल काफी नाजुक होता है, इसलिए हमेशा इसे पीएच नेचुरल या जेंटल क्लीनर से ही साफ करना चाहिए। बेहतर यही होगा के मार्बल फर्श को साफ करने के लिए चलताऊ किस्म का क्लीनर बिल्कुल भी इस्तेमाल ने करें। मार्बल फर्श और मार्बल फर्नीचर की नियमित साफ-सफाई से इसका रंग काफी लंबे समय तक बरकरार रहता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि फर्श को पोंछने के लिए टेरी कपड़ों का इस्तेमाल करें और गर्म पानी की जगह गुनगुना पानी लें। आइए हम आपको बताते हैं कि आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए-

घर में लगे मार्बल का कैसे रखें ध्यान
1- जब एसिड युक्त भोजन या तरल पदार्थ मार्बल के फर्श पर गिरता है, तो सतह पर एक धब्बा बन जाता है। यह निशान सिक्के के जितना बड़ा हो सकता है और कई टाइल्स पर भी फैल सकता है। अक्सर ऐसे निशान फलों के जूस, काबरेनेटेड बेवरिज, शराब या चाय के गिरने से बनते हैं। जब भी ऐसा हो तो एक साफ कपड़े को अमोनिया युक्त हाइड्रोजन पर ऑक्साइड के घोल में डुबा कर दाग को अच्छे से साफ करें।
2- मार्बल फर्श पर दाग धब्बे का दूसरा सबसे बड़ा कारण है एसिड युक्त क्लीनिंग डिटरजेंट। मार्बल फ्लोर को साफ करने के लिए कभी भी ऐसे उत्पाद का प्रयोग न करें, जिसमें एसिड हो।, वरना आपके मार्बल की चमक हमेशा-हमेशा के लिए चली जाएगी।
3- मार्बल फ्लोर के टाइल्स काफी झिरझिरे होते हैं। फर्श पर खाना, तेल, सिहाई गिरने, फर्नीचर रखने, और पानी से यह आसानी से बदरंग हो सकता है। खाना बनाने का तेल या कोई अन्य चिकने द्रव्य के गिरने से मार्बल पर धब्बे बन जाते हैं। इसलिए जब भी ऐसा हो तो आप इसे तुरंत साफ कर दें।
4- मार्बल फर्श और मार्बल फर्नीचर की नियमित साफ-सफाई से इसका रंग काफी लंबे समय तक बरकरार रहता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि फर्श को पोंछने के लिए टेरी कपड़ों का इस्तेमाल करें और गर्म पानी की जगह गुनगुना पानी लें। जब तक कि फर्श पर कोई चीज जमी हुई न हो तब तक इसे रगड़ें ना। फर्श को साफ करने के बाद आप इसे चमकाने के लिए संबंधित लिक्विड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications