Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नींबू एक और खूबियां अनेक
नींबू का सेवन हर मौसम में किया जा सकता है| गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पिने से पूरे शरीर में नई शक्ति-स्फूर्ति आती है| इस से आँखों कि रौशनी भी तेज होती है तथा मानसिक दुर्बलता,सिरदर्द बंद हो जाता है| नींबू में विटामिन 'सी' का प्रचुर भण्डार है| जिनके शरीर में रक्त कि कमी हो अथवा शरीर दिन ब दिन गिरता जाये तो ऐसे लोगों को टमाटर के रस के साथ नींबू के रस का सेवन करना चाहिए |
नींबू को विटामिन ''सी'' का सबसे अच्छा स्त्रोत व स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं के लिए नींबू का प्रयोग अनेक तरीकों से किया जाता है। इसके अलावा नींबू का प्रयोग हम अपनी त्वचा को निखारने के लिए कर सकते हैं। चेहरे पर नींबू को किस तरह से प्रयोग करें
साथ ही किचन और दाग लगे कपड़ों को भी साफ़ कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नींबू के ऐसे ही कुछ प्रयोगों के बारे में जिनसे आप कई छोटी-मोटी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

1. इंक के दाग
नींबू के गुणों का कोई अंत नहीं है, इंक के दाग कपड़ों पर लग जाएँ तो कितना बुरा लगता है। लेकिन अब नहीं इंक सूखने से पहले अगर उस पर नींबू का रस लगाये और ठण्डे पानी से धो दें।

2. नाखूनों को चमकदार बनाये
नाखूनों को चमकदार बनाने के लिए नींबू से अच्छा कोई उपचार नहीं है। उसके लिए आपको एक कटोरे में पानी में नींबू का रस मिलाये और उसमें अपने हाथों को डाले थोड़ी देर तक ऐसे ही रखें फिर पानी से हाथ निकाल कर नींबू से अपने नाख़ून रगड़े। इस से आपके नाख़ून चमकदार हो जाएंगे। यही आप अपने पैरों के साथ भी कर सकते हैं, पानी में में थोड़ा नींबू का रस और सिरका मिलाये और उसमें अपने पैरों को रखे। फिर पैरों को निकाल कर अच्छे साफ़ करलें।

3. ब्लैक्हेड से छुटकारा पाएं
सोने से पहले अपने चहरे पर नींबू लगाये, और सुबह उसे ठन्डे पानी से धो दें। कुछ दिन इसे दोहरेये धीरे धीरे ब्लैक्हेड चहरे से गायब हो जाएंगे। और अगर मुँहासे होगये हैं तो भी आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं मुँहासे पर दिन में दो बार नींबू लगाएं इसे वो जल्दी सूख जायेंगे।

4. बालों में चमक के लिए
अगर आपको गर्मियों में बालों में चमक लानी है और हानिकारक केमिकल से बालों को बचाना है तो , ¾ कप पानी के साथ ¼ कप नींबू का रस मिलाएं इसे अपने बालों पे लगाये और धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। फिर देखने की आपके बाल चमकदार जैसे हो जाते हैं।

5. कटिंग बोर्ड को साफ़ करें
कटिंग बोर्ड पे आप सब कुछ काटती हैं फिर वह चाहे टमाटर हो या पियाज। इस से कटिंग बोर्ड गंदा होने लगता है। इसे साक करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक नींबू लें उसे अच्छे से बोर्ड को रगड़े और 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें। इससे बोर्ड साफ़ ही नहीं बल्कि लहसुन, प्याज की दुर्गंध भी चली जाएगी

6. सफ़ेद कपड़ों को हमेशा सफ़ेद रखें
क्या आपके सफ़ेद कपड़े अपनी सफेदी खो रहें हैं। अगर हाँ तो नींबू के रस का इस्तेमाल करें। आधा कप नींबू के रस को एक बाल्टी पानी में डालें और उस पानी में अपने सफ़ेद कपड़े भिगों दें। इससे आपके कपड़ों की सफेदी वापस आ जायेगी।

7 आपके गले में खराश को ठीक करें
नींबू में बहुत सारे चिकित्सीय गुण भी पाये जाते हैं। एक नींबू के रस को हल्का सुनहरा होने तक गर्म कर लें। फिर उसे शहद के साथ मिलाएं और पीजायें। दूसरा उपाए है, चार बड़े चम्मच नींबू का रस लें उसमें एक कप शहद मिलाएं और ½ कप जैतून का तेल मिलाएं इसे पांच मिनट गर्म करें और हर दो घंटे एक चम्मच लें।

8. रूसी
नींबू से रुसी भी गायब हो जाती है। 1 चम्मच नींबू को गीले बालों पे लगाएं और फिर शैम्पू से धो लें। या 2 बड़े चम्मच नींबू का रस लें उसे 2 कप पानी में मिलाये और इसे रोज़ लगाएं, जब तक रूसी बिलकुल ठीक ना हो जाये।

9. स्टेनलेस स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन को चमकाएं
नींबू के रस के साथ नमक मिला के बर्तन पर लगाएं और अच्छे से रगड़े फिर पानी से धो लें। इससे आपके पुराने बर्तन नए जैसे लगने लगेंगे।

10. खाने को ताज़ा रखें
आप कितने प्यार से खाना बनती हैं, पर कुछ घंटे के बाद वह पहले जैसे ताज़ा नहीं लगता है। तो इसके लिए आप थोड़ा सा नींबू का रस उसमें मिलाएं जैसे सेब, नाशपाती और गुॅकमोले यह पहले के तरह ताज़ा लगने लगेंगे।

कद्दूकस साफ करे
कद्दूकस को साफ़ करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि उसके छोटे छोटे छेदों में गंदगी फास जाती है। अगली बार जब आप को कद्दूकस साफ़ करना हो तो उसे नींबू से अच्छे से रगड़े कर साफ़ करें। इससे उसमें फसी हुई गंदगी साफ़ हो जायेगी।

12. कम खर्च में घर को सजाएँ
गर्मियों में घर को सजाना गई तो उसे नींबू से सजाई ये। नींबू को एक बाउल में डाल कर रख दें या फिर खिड़की के किनारे पे लगा दें। इससे चमकीले पीले रंग पर जब सूरज कि किरणें पड़ेंगी तो खूबसूरती देखते बनेगी।

13 माइक्रोवेव की सफाई
माइक्रोवेव को साफ़ करने में आप को बहुत खर्च करना पड़ता है लेकिन अब नहीं, क्योंकि अब आप सस्ते में इसे साफ़ कर सकती हैं। 4 बड़े चम्मच नींबू के रस में 1 कप पानी को माइक्रोवेव में 5 मिनट के लिए गर्म करें फिर इससे माइक्रोवेव दीवारों को साफ कर लें।

14. कचरे के डिब्बे को साफ़ करे
एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ कुछ बूंदें नींबू की दाल दें इससे उसमें कि दुर्गन्ध नहीं आएगी और आप उसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

15. दाग धब्बे मिटाए
खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल करें। इससे आपके हाथ साफ़ और चमकदार होजाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
