Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के आसान उपाय
आज कल हर किचन में सब्जियां काटने के लिये एक चॉपिंग बोर्ड होता ही है। इस चॉपिंग बोर्ड की हमें इतनी आदत पड़ चुकी है कि अगर हमें यह न मिले तो किचन का सारा काम यूं ही रह जाएगा। लेकिन लगातार इस पर साग-सब्जियां काटने से इन पर गहरे दाग धब्बे पड़ जाते हैं, जो जल्दी नहीं जाते। आप अपने चॉपिंग बोर्ड को प्राकृतिक चीजों जैसे, नींबू, सिरका, इमली आदि से साफ कर सकती हैं। आइये जानते हैं किचन के चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के आसान उपाय। नींबू एक और खूबियां अनेक

चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के आसान उपाय
1. नींबू का रस- अगर आप ऐसी सब्जियां काटती हैं जो रंग छोड़ते हैं तो आप चॉपिंग बोर्ड पर नींबू रगड़ कर पांच मिनट के लिये छोड़ दीजिये। फिर नींबू के छिलके से उसे रगड़ कर साफ कर दीजिये। जमे हुए दाग तुरंत ही साफ हो जाएंगे।
2. सिरका- अगर आप का सफेद चॉपिंग बोर्ड समय के साथ पीला पड़ गया है तो दो मग पानी में थोड़ा सा सिरका डालें और उसमें अपने चॉपिंग बोर्ड को भिगो कर रखें। 10 मिनट के बाद उस पर लिक्विड सोप लगा कर स्क्रब करें और साफ पानी से धो लें।
3. नमक- चॉपिंग बोर्ड से गंदगी मिटाने के लिये उस पर नमक और नींबू से स्क्रब करें। इससे वह फिर से नया जैसा बन जाएगा।
4. इमली- अगर आप इमली के गूदे में नमक मिला कर चॉपिंग बोर्ड को साफ करेंगी तो वह झट से साफ हो जाएगा। अगर दाग काफी गहरा है तो, चॉपिंग बोर्ड को पहले इमली वाले पानी में भिगो कर रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
