Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धुलाई करने के आसान तरीके
कपड़ों को प्रोफेशनल लॉंड्री में दिया जा सकता है लेकिन इससे बजट गड़बड़ा जाता है। क्यूं न कपड़ों को धुलने के कुछ आसान तरीकों को अपनाया जाएं, जिससे आपके पैसे भी बच जाएं और कपड़े भी अच्छी तरह धुल जाएं। एक बार ये काम पूरा करना होने के बाद आपको प्राउड फील होगा और साफ - सुथरे कपड़े भी आपकी वार्डरोब की शोभा बढ़ाएंगे।
कपड़े धुलने की प्रक्रिया को कुइ खास तरीकों से आसान बनाया जा सकता है जो निम्म प्रकार हैं :

वॉशिंग मशीन : कपड़ों की धुलाई को आसान बनाने का सबसे अच्छा तरीका वॉशिंग मशीन है। इससे सिर्फ समय की ही बचत नहीं होती है बल्कि एक्ट्रा मेहनत और तनाव की कम हो जाता है। मार्केट में कई प्रकार की और कई बजट की मशीनें उपलब्ध हैं - जैसे : टॉप लोड, फ्रंट लोड, ऑटोमैटिक, सेमी - ऑटोमैटिक, सिंगल - टब और ट्वीन टब। ये मशीने कपड़ों को धुलने से लेकर सुखाने तक का काम कर देती है।
लेबल पढ़ें : कभी भी कपड़ों पर लगे हुए इंस्ट्रक्शन टैग को बिना पढ़े कपड़ों की धुलाई न करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि कपड़ों की धुलाई किस प्रकार करनी है, किस तरीके के पानी से करनी है, पानी ठंडा हो या गरम, इस बारे में भी पता चल जाता है, इससे आसानी रहती है और कपड़े खराब नहीं होते है।
कैटेगरी बना लें : एक ही बार में एक साथ कई कपड़े धुलने से आप थक जाएगी और वह अच्छी तरह धुल भी नहीं पाएंगे। इसलिए, बेहतर होगा कि आप कपड़ों की कैटेगरी बना लें। ऊनी कपड़ों को अलग धुलें, कॉटन को अलग और सफेद कपड़ों को अलग। रंगीन कपड़ों को भी अलग ही धुलें वरना वह बाकी कपड़ों पर भी रंग छोड़ देगा। नाजुक कपड़ों को ड्राई क्लीन करवा लेना चाहिए।
दाग : बच्चों के दाग - धब्बों वाले कपड़ों को अलग निकाल कर उन्हे गर्म पानी में भिगोकर साफ करना चाहिए, आप इन दागों को छुड़ाने के लिए सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में दाग छुडाने वाले कई एजेंट आते है जिन्हे आप उन कपड़ों पर इस्तेमाल कर सकती है।
डिटर्जेंट : कपड़ों को साफ करने में लिक्विड डिटर्जेट ज्यादा लाभकारी होते है। इनसे कपड़ों की गंदगी अच्छी तरह कट जाती है और वह चमकते हुए साफ हो जाते है। कपड़ों पर घटिया क्वालिटी का साबुन न लगाएं वरना मेहनत ज्यादा लगेगी और कपड़े भी साफ नहीं होगें। ज्यादा डिटर्जेट का इस्तेमाल न करें, इससे कपड़े साफ नहीं होते है बल्कि कट जाते है।
सुखाना और प्रेस करना : कपड़ों को सीधा सुखाना सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और आपके कपड़े भी फ्रेश दिखते हैं। इसके बाद, आप कपड़ों को अच्छी तरह प्रेस भी कर सकती हैं। कपड़ों को पूरी तरह सुखाने के बाद प्रेस कर लें, अगर जरूरत न हों, तो किसी भी प्रकार का स्टीम या स्प्रे न दें।



Click it and Unblock the Notifications
