Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कार्पेट से कैसे साफ करें कांच के टुकड़े
अगर घर के कार्पेट पर कांच गिर गए हैं तो, उन्हें कैसे निकाला जाएगा? कांच अगर बडे हों तो उन्हें उठाया कर बाहर फेंका जा सकता है पर अगर वह छोटे हों तो उन्हें दरी से उठाना थोड़ा मुश्किल कार्य बन जाता है। यही नहीं गिरे हुए कांच किसी के लिये भी बडे खतरे से कम नहीं। यदि आपके घर पर छोटे बच्चे या फिर पालतू जानवर हैं, तो उन्हें टूटे हुए कांच से थोड़ा दूर ही रखें। आइये जानते हैं कि अगर कार्पेट पर कांच गिर गया हो तो, उसे कैसे साफ करेंगे।
कार्पेट से ऐसे छुड़ाएं दाग
कार्पेट से कैसे साफ करें कांच के टुकड़े
थोड़ी सावधानी बरतें
पहले तो घर के जानवरों को बाहर भेज दें, जिससे उन्हें चोट ना लगे।

अपने हाथों में दस्ताने पहनें
अपने हाथों को सुरक्षित करने के लिये हाथों में या तो कपड़ा बांध लें या फिर दस्ताने पहन लें और फिर कांच को उठाएं।
पुराना न्यूजपेपर लें
कार्पेट पर पड़े उन कांच के टुकड़ों को सावधानी से पेपर से उठाएं। फिर इसे मोड़ कर कूंडे के डिब्बे में फेंके।
वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग
कांच के बड़े टुकड़े आसानी से उठाए जा सकते हैं पर उनका क्या जो दरी में अंदर तक घुस चुके हैं? वैक्यूम क्लीनर का सहारा लें और उससे कांच के छोटे टुकड़ों को निकालें।
झाडू उठाएं
अगर कांटे के टुकड़े वहां तक पहुंच चुके हैं, जहां पर आपके हाथ नहीं पहुंच सकते तो घर में रखी झाडू का इस्तमाल करें। कांच का टुकड़ा कहीं तक भी जा सकता है, फर्नीचर के नीचे या फिर कार्पेट के नीचे।



Click it and Unblock the Notifications
