Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सिर्फ किचन ही नहीं, और भी कई काम आसान कर देती है एल्युमिनियम फॉयल
आमतौर पर हर घर के किचन में एल्युमिनियम फॉयल का रोल मौजूद होता है। हम सब खाने को गरम रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं और कई मौकों पर ओवन में खाने को बेक करने के लिए इसे काम में लाया जाता है।
घर के कई ऐसे छोटे बड़े काम हैं जिसके लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग कर सकती हैं। और यक़ीन मानिए एल्युमिनियम फॉयल का ऐसा इस्तेमाल जानकर आपको काफी मदद मिलेगी।

#
घर में इस्तेमाल होने वाली कैंची की वक़्त के साथ धार कम हो जाती है और कई बार रखे रहने से उसमें जंग भी लग जाता है। अगर आप घर पर ही अपनी कैंची की धार तेज़ करना चाहते हैं तो उससे एलुमिनियम फॉयल को आठ से दस बार काटें।

#
एक बर्तन से किसी बोतल में आप कोई चीज़ या कोई लिक्विड डालना चाहते हैं तो इसके लिए आप एलुमिनियम फॉयल की मदद से कीप या ट्यूब बना सकते हैं। आपका सामान गिरेगा भी नहीं।
यदि आपको बोतल में कोई तरल चीज़ डालनी है तो आप फॉयल को ट्यूब बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

#
क्या आप आयरन करने में थोड़ी मेहनत कम करना चाहते हैं तो ऐसे में एलुमिनियम फॉयल आपके बहुत काम आ सकता है। जिस कपड़े को आयरन करना है उसके नीचे पहले फॉयल बिछा लें। जब आप आयरन करेंगे तो नीचे रखा फॉयल ज़्यादा गरम हो जायेगा और एक बार में दोनों तरफ से कपड़े की सिलवटें हैट जाएंगी।

#
एलुमिनियम फॉयल की मदद से आप अपने आयरन की प्लेट को भी चमका सकते हैं। इसके लिए बस आप फॉयल को लपेट कर बॉल का आकर दे दें और फिर उससे आयरन की प्लेट रगड़ें।

#
ये बैटरी की ज़िंदगी बढ़ता है। अगर घर में टीवी के रिमोट या किसी दूसरे चीज़ की बैटरी खत्म हो गयी है और उस वक़्त आपके पास इस्तेमाल करने के लिए नई बैटरी नहीं है तो एलुमिनियम फॉयल को बैटरी के दोनों सिरों पर लगाकर दोबारा प्रयोग करें।

#
घर में कई फर्नीचर ऐसे होते हैं जिनमें नीचे पहिये नहीं दिए होते हैं। ऐसे में उन्हें एक से दूसरी जगह खिसकाने में दिक्कत होती है। आप बस उनके पायों के नीचे एलुमिनियम फॉयल रखें, उसके बाद आपका फर्नीचर आसानी से खिसक जाएगा।

#
क्या आप जानते हैं फॉयल वाईफाई के सिगनल को प्रभावित कर सकता है। फॉयल को कई बार मोड़ें और उसे अपने वाईफाई के ऐंटिना के पीछे ही दीवार की तरह खड़ा कर दें।

#
एलुमिनियम फॉयल कुकिंग करने वालों के लिए बहुत अच्छा साथी है। ये आपके खाने को जलने से बचाता है। अगर आप चाहते हैं कि खाना बर्तन में ना चिपके तो पैन पर फॉयल की एक परत बिछा दें। ऐसा करके आप बिना तेल के भी खाना बना सकती हैं।

#
आप इसकी मदद से अपने दांत चमका सकते हैं। सबसे पहले आप टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसे फॉयल की स्ट्रिप पर लगा लें और उस स्ट्रिप को अपने दांतों पर रखें। 1 घंटे तक इसे लगा रहने दें और फिर अपना मुंह अच्छे से कुल्ला कर लें।

#
खिड़की या दरवाज़ों में पेंट करवा रहे हैं तो उसके हैंडल या नॉब में आप फॉयल लपेट दें। पेंट का काम पूरा हो जाने के बाद ये फॉयल हैंडल में से हटा दें। ऐसा करने से उनमें पेंट बिल्कुल भी नहीं लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
