Latest Updates
-
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Healthy Weight Loss Vegetable Daliya Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट और पौष्टिक विकल्प -
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन और कन्या राशि की खुलेगी किस्मत, जानें बुधवार को किन राशियों पर होगी धनवर्षा -
Meat Lentil Combo Dal Gosht Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
सिर्फ खाने में ही नहीं, घर की दीवारें भी चमकाता है विनेगर

घर की दीवारे साफ और सुंदर हों तो मेहमानों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है लेकिन अगर घर में बच्चे हों तो घर की दीवारों को साफ रख पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दीवारों पर पेंसिल के निशान मिलना, क्रेयॉन कलर्स, क्राफ्ट पेंट्स और कई तरह की चीज़ों से बच्चे दीवारों पर चित्रकारी कर देते हैं। कमरा ज़्यादा हवादार हो तो भी दीवारों के जल्दी गंदा होने का खतरा रहता है।
स्मोक और धुएं की वजह से किचन की दीवारें तो कुछ ज़्यादा ही गंदी हो जाती हैं। गंदे हाथों के निशान दीवारों से हटाना महिलाओं के लिए किसी कड़ी चुनौती से कम नहीं होता है।

अगर आप भी दीवारों को साफ करने के टिप्स ढूंढ रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। विनेगर की मदद से आप बड़ी आसानी और प्रभावी तरीके से दीवारों पर लगे निशानों को हटा सकते हैं।
इससे आप कड़े रसायनों से भी बच सकते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। विनेगर का इस्तेमाल बच्चों और परिवार के लिए सुरक्षित रहता है। कई क्लीनर्स वॉलपेपर्स पर ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं लेकिन विनेगर हर तरह के वॉलपेपर पर अच्छे से काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि दीवारों को किस तरह होममेड फॉर्म्यूले विनेगर से साफ किया जा सकता है।
विनेगर और पानी
डाइलूटिड विनेगर त्वचा के लिए सौम्य होता है लेकिन ये दीवारों पर लगे हर तरह के निशान को हटा सकता है। ¼ कप सफेद सिरका लें और इसमें 1 चौथाई गैलन गर्म पानी मिलाएं। इसे मिक्स करके इस घोल में एक कपड़ा डुबोएं और फिर उससे दीवारों को साफ करें।
विनेगर और डिटर्जेंट
अगर आपकी दीवारों पर लगे दाग बहुत ज़िद्दी हैं तो आप सफेद विनेगर, पानी के साथ डिटर्जेंट को भी मिला सकती हैं। इस घोल को दाग पर कम से कम 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
विनेगर स्पॉट ट्रीटमेंट
पानी और विनेगर का मिश्रण तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में डालें। इसे दीवारों पर स्प्रे करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब कपड़े से दीवारों को साफ करें। अगर आप दीवारों से ज़िद्दी दागों को हटाना चाहती हैं तो इस तरीके को अपना सकती हैं।
विनेगर और बेकिंग सोड़ा
विनेगर और बेकिंग सोडा दोनों को ही क्लींजिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है। इन दोनों को मिलाकर दीवारों पर लगाने से आपका काम आसान हो जाएगा। दो भाग विनेगर में एक भाग बेकिंग सोडा और तीन भाग गर्म पानी मिलाएं और इस घोल से दीवारों को साफ करें।
कर्व और कार्विंग
स्प्रे बॉटल के प्रयोग से आप दीवारों के कोनों तक को साफ कर सकती हैं। इससे कर्व और कार्विंग वाले हिस्से भी साफ हो जाते हैं। घोल को स्प्रे करने के बाद कुछ देर इसे रहने दें और फिर साफ कपड़े से इसे पोछ लें। अगर ज़रूरत हो तो आप झाडू या पोछे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
वुडन पैनल
अगर वुडन पैनल है तो विनेगर से कैसे दीवारों को साफ किया जा सकता है? विनेगर को आप इस काम में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। विनेगर के घोल में थोड़ा सा तेल डालकर इस्तेमाल करें। इससे लकड़ी पर धूल भी नहीं जमेगी और वो चमकेगी भी।
तेल आधारित पेंट
तेल आधारित पेंट्स के लिए विनेगर बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है। टेक्सचर पेंटेड दीवारों पर ज़्यादा धूल और गंदगी जमती है। इसके लिए आपको गहराई से सफाई करने की ज़रूरत है।
अगर आप विनेगर से दीवारों को साफ करने के तरीके के बारे में सोच रही हैं तो आप ऊपर से लेकर नीचे तक विनेगर के घोल में कपड़ा भिगोकर दीवारों को साफ कर सकती हैं। धूल से बचने के लिए ये बढिया टिप है।



Click it and Unblock the Notifications