Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
लिपस्टिक से लेकर दीवारों के ज़िद्दी दाग चुटकियों में हटा सकता है टूथपेस्ट
हर महिला के लिए उसका घर ही मंदिर होता है और उसे वो साफ़ सुथरा और चमचमाता रखने के लिए दिन रात मेहनत करती है। लेकिन कितनी ही बार हुआ है कि कोई ना कोई दाग परेशान कर देता है। चाहे वो दीवारों पर क्रेयॉन हो, आपकी पसंदीदा ड्रेस पर लिपस्टिक का निशान हो, खाने की मेज़ पर रखे कपड़े पर कॉफ़ी या सॉस का दाग हो। ये निशान आपको चैन की सांस लेने नहीं देते होंगे।
हम समझ सकते हैं की एक चमकदार घर की उम्मीद के पीछे आपको रोज़ाना कितनी परेशानी से गुज़रना पड़ता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपकी ये प्रॉब्लम काफी हद तक सुलझ जाएगी।

इन सभी दाग धब्बों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें टूथपेस्ट। जी हां, जो हम सभी के घर में मौजूद है। आपके दांतों को चमकाने के अलावा ये छोटी सी ट्यूब बहुत काम कर सकती है। दरअसल इसे आप घर के हर कोने में इस्तेमाल कर सकती हैं।
टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा तत्व बिल्कुल सही मात्रा में मौजूद रहता है जो किसी भी चीज़ को बिना नुकसान पहुंचाए उस पर से धूल मिट्टी साफ़ कर सकती है। क़ीमती चीज़ों के इस्तेमाल के दौरान ज़्यादा सावधानी की ज़रूरत होती है लेकिन उसके लिए भी आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की रोज़ाना दिन की शुरुआत आप जिस टूथपेस्ट के साथ करते हैं वो आपको अपने सफाई अभियान में कैसे मदद कर सकता है।

1) अपनी सफ़ेद कमीज़ से हटाएं स्याही या लिपस्टिक का दाग
ना जाने कितनी ही बार इंक या फिर लिपस्टिक के दाग की वजह से आपकी सफ़ेद शर्ट खराब हुई होगी। आप अपनी इस पसंदीदा कमीज़ को हमेशा के लिए अपने वार्डरॉब से दूर करने का मन बनाएं उससे पहले एक बार टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके देखें। अच्छी मात्रा में आप सफ़ेद टूथपेस्ट इंक या लिपस्टिक के ऊपर डालें। उसे धो लें और तब तक इस तरीके को अपनाएं जब तक ये पूरी तरह से हट नहीं जाता।

2) कीड़े के काट लेने पर तुरंत राहत
इस मौसम में कई तरह के कीड़े निकलते हैं। अगर इस दौरान घर में किसी को कीड़ा काट ले तो खुजली और जलन से राहत पाने के लिए उस जगह पर टूथपेस्ट लगाएं। ये न सिर्फ आपको सुकून देगा बल्कि उस स्थान के लालपन को भी कम करेगा।

3) फोन की स्क्रीन पर स्क्रैचस के निशान हो जायेंगे दूर
आज के वक़्त में तो फोन से ज़रूरी कुछ नहीं है। लेकिन लापरवाह तरीके से इसका इस्तेमाल करने की वजह से इस पर ना जाने कितने ही खरोंच के निशान आ जाते हैं जो इसकी चमक को कम कर देते हैं। बहरहाल, आप खुद से टूटी हुई स्क्रीन को तो ठीक नहीं कर सकते हैं लेकिन आपके फोन के खराब हुलिए को ज़रूर बेहतर कर सकते हैं। थोड़ा सा टूथपेस्ट स्क्रीन पर लगाएं और उन स्क्रैच पर उसे रगड़ना शुरू करें। एक मुलायम कपड़े से स्क्रीन को साफ़ करें। अब वो खरोंच उतने भी खराब नहीं दिख रहे होंगे।

4) हाथों से आ रही महक को करे दूर
आपके साथ कितनी बार ऐसा हुआ है की किचन का काम करने खासतौर से खाना बनाने के बाद आपके हाथों से अजीब सी महक आने लगती है? भारतीय रसोई में प्याज़ और लहसुन का इस्तेमाल बहुत किया जाता है और कई बार उसकी महक हाथों से जा नहीं पाती है। ऐसे में जब हैंडवॉश से बात ना बन पा रही हो तब आप टूथपेस्ट का सहारा ले सकते हैं। थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और अपने हाथों से आ रही किसी भी तरह की दुर्गंध को दूर करें।

5) अपने हेयर स्टाइलिंग उपकरणों को साफ़ करें
अगर आप रोज़ाना ही अपने बालों को मैनेज करने के लिए स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं तो टूथपेस्ट आपको काफी राहत दे सकता है। आपने नोटिस किया होगा कि रोज़ाना स्ट्रेटनर और कर्लिंग टूल का इस्तेमाल करने से वो चिपचिपे हो जाते हैं। अगर इन्हें ज़्यादा रगड़ कर साफ़ किया जाये तो ये खराब हो सकते हैं। इसके बजाय आप इन टूल्स की प्लेट पर टूथपेस्ट लगाकर बस थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। उसे अब गीले कपड़े से साफ़ करें और उसकी चमक देखें।

6) दीवारों से हटाएं क्रेयॉन्स के निशान
ये परेशानी लगभग हर घर में देखने को मिलती है जहां बच्चे होते हैं। बच्चों को भले ही आप कितने ड्राइंग बुक और पेपर दे दें फिर भी आप उन्हें दीवारों पर कलाकारी करने से नहीं रोक सकते हैं। लेकिन अब दीवारों की इतनी चिंता भी मत करिए। आप सफ़ेद टूथपेस्ट उन निशानों पर लगाएं और उन्हें ब्रश से रगड़कर कपड़े से पोंछ दें।

7) बच्चे की दूध की बोतल को रखें बिल्कुल नए जैसा
दूध की वजह से कुछ समय के बाद ही बच्चों की बोतल से महक आने लगती है जिसे आप कितना भी साफ़ कर लें दूर नहीं हो पाती। इसके पीछे ढ़ेर सारा लिक्विड सोप बर्बाद करने के बजाय टूथपेस्ट ट्राई करें। अपने बेबी की बोतल पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और ब्रश की मदद से अंदर बाहर अच्छे से रगड़े। अब नॉर्मल तरीके से ही उसे पानी से धो लें। अब आपके बच्चे की बोतल पहले की तरह ही साफ़ हो जाएगी और उसमें से महक भी नहीं आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
