Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सिर्फ खाने के ही नहीं, बर्तन और ज्वेलरी चमकाने के काम भी आता है चटपटा टोमेटो केचप
प्रकृति में स्वाभाविक रूप से टमाटर अम्लीय होते हैं। केचप के रूप में, सिरका की उपस्थिति के कारण यह और भी अम्लीय हो जाते हैं। सॉस की मदद से दाग हटना सबसे सस्ता तरीका है। इसके अलावा, बाज़ार में कई ऐसे ब्लीचिंग एजेंट उपलब्ध हैं, जिनकी तुलना में ये अधिक कारगर है। यह दागों से निपटने के लिये एक जैविक तरीका भी है। अकसर चीज़ों में जब गंदगी लग जाती है तो इन्हें साफ करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिये अपने घर और बगीचे में टमाटर के केचप का उपयोग करने के कुछ और तरीकों को जानें।
तांबे के ज़िद्दी दाग को खत्म करने के लिए
तांबा से बनी हुई चीज़ें काफी डेकोरेटिव और पुराने ज़माने की लगती हैं। तांबे के बर्तनों में खाना बनाना स्वास्थ्य के लिये अच्छा है, लेकिन आप रखरखाव के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो सकते हैं। यदि आप इन बर्तनों को टमाटर केचप से साफ करते हैं तो ये चमकने लगते हैं। बस आपको उसके लिये तांबे के बर्तन पर केचप लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ देना है। फिर मुलायम सूती कपड़े के साथ पॉलिश और चमक लाने के लिये गर्म पानी से उसको साफ करना होगा। ज़िद्दी दाग के लिए, केचप में थोड़ा सा नमक और डाल लें और वही प्रक्रिया दोहराएं। यह तांबे के आभूषणों के लिये भी कारगर उपाय है।

पीतल को काला पड़ने से बचाने के लिए
आप पीतल के डोरहैंडल, शोपीस और यहां तक कि कुकवेयर में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय परिवारों में भगवान की मूर्तियां और दीपक अकसर आपको पीतल के ही मिलेंगे। यह समय के साथ गंदे हो जाते हैं और इनमें डार्क पैचेज़ भी बन जाते हैं, जो समय-समय पर सफाई मांगते हैं। टमाटर केचप की अम्लीय प्रकृति आपको इसे साफ करने में मदद करेगी। जब केचप को पीतल के सामान पर लगाया जाता है तो ये उनकी गंदगी को तोड़ देता है।
आप चाहें तो एक कटोरे में केचप ले लें और उसमें पीतल की छोटी चीजों को डुबो दें और उसे 15 से 20 मिनट तक रहने दें। बाद में उन्हें मुलायम कपड़े से पोंछें और फिर अच्छी तरह से धो लें।
चांदी की चमक वापस लाने के लिए
यदि आपके पास चांदी का सामान है और आप उसे सही से नहीं रखते हैं तो वे हवा के संपर्क में आने पर काले पड़ जाते हैं क्योंकि ये हवा से संपर्क करके कॉपर ऑक्साइड बनाते हैं, जो इसकी चमक को फीका कर देता है।
आप 5 से 10 मिनट तक सिल्वर ऑब्जेक्ट को केचप के बर्तन में डुबो दें और बाद में आप देखेंगे कि उनकी चमक वापस आ जाती है। एक बात ध्यान रखें कि इन्हें ज़्यादा वक्त के लिये केचप में न रहने दें क्योंकि एसिड चांदी के बने सामान को नुकसान पहुंचा सकता है।
यदि आपका सिल्वर ऑब्जेक्ट काफी डिजाइनर है तो आप ब्रश की सहायता से उन जगहों पर केचप को आसानी से एप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद आप मुलायम कपड़े से पोंछ लें और चांदी के सामान को गर्म पानी के कटोरे में डुबो दें ताकि सिल्वर अपने असली रूप में वापस आ जाए।
कुकवेयर को साफ करने के लिए
अकसर खाना बनाते समय आपका बर्नर जल जाता होगा और आप उन्हें साफ करने में न जाने कितना वक्त बर्बाद कर देते होंगे। ऐसे में आप टमाटर केचप की मदद से जले बर्नर की गंदगी से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले आप पानी में बर्नर को अच्छे से उबाल लें ताकि केचप में पानी वाष्पित न हो। यदि आपको लगे कि केचप पानी में चिपचिपा हो रहा है तो आप उसमें पानी को और एड कर दें।
एक बेहतर तरीका- खाना पकाने के बाद बर्नर को रातभर पैन में केचप के साथ छोड़ दें। इससे एसिटिक एसिड सभी कार्बन को हटा देगा।
कार साफ करने के लिए
अपनी कार को चमकाने के लिए सबसे पहले साबुन और पानी से धोना एक अच्छा तरीका है। लेकिन अंत में आप मुलायम कपड़े पर केचप डालकर रगड़ें और बाद में इसे सादे पानी से धो लें।
जंग हटाने के लिए
अकसर आपने अपने बगीचे में पड़े हुए फर्नीचर को जंग लगते देखा होगा? जंग से बचाव का बेहतर तरीका है टमाटर केचप! इसमें एसिड जादू का काम करता है। यह केवल लोहे के फर्नीचर में ही नहीं बल्कि किसी भी जंग लगी वस्तु पर काम करता है।
सबसे पहले केचप को जंग लगी जगह पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें, जिसके बाद आपको इसे धोना होगा और फिर सूखने दें। जहां जंग के दाग काफी गहरे हों, उन जगहों पर आपको पहले पानी में वॉशिंग सोडा और केचप मिलाकर मिश्रण बनाना होगा फिर उसे स्प्रे की मदद से जंग लगी जगह पर छिड़कना होगा।
उपकरणों में ब्लेड तेज करने के लिए
यदि आप बागवानी करते हैं तो आपके पास बागवानी करने वाले उपकरण भी होंगे जिनकी मदद आप अपने पौधों की छटाईं के लिए लेते होंगे, लेकिन समय-समय पर इन उपकरणों की ब्लेड खराब हो जाती है जिसकी देखरेख भी ज़रूरी होती है। इन उपकरणों की ब्लेड तेज़ करने के कई तरीके हो सकते हैं लेकिन सबसे कुशल तरीका टमाटर केचप ही माना गया है। आप इनकी ब्लेड को केचप से रगड़े और उनको केचप के साथ रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह केचप को हटाएं और आप उपकरणों में नए ब्लेड को पाएंगे।
कुत्ते की बदबू को कम करने के लिए
अकसर आपके पालतू कु्त्ते से अजीबोगरीब गंध आने लगती है। क्योंकि वे पर्यावरण की गंध से आकर्षित होते हैं यानि कि वे दूसरे जानवरों का मल खाते हैं और फिर घर वापसी कर लेते हैं। इनकी गंध को उड़नछू करने का सबसे अच्छा तरीका टमैटो केचप है। आप अपने पालतू की गंध की तीव्रता के अनुसार केचप से नहलाएं लगभग 10 से 20 मिनट तक। इसके बाद उसे पानी से नहलाएं और यदि आवश्यकता हो तो आप कुत्ते को शैंपू से भी नहला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
