Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कपड़ों से लेकर फोन में हुई सीलन को दूर करता है सिलिका जेल, इसके और भी हैं फायदे
जब भी आप खरीदारी करके आते हैं तो आपको नए पर्स, बैग, जूते आदि में छोटे छोटे पैकेट नजर आए होंगे। क्या कभी आपने इन पर ध्यान दिया या ये जानने की कोशिश की कि इनका क्या उपयोग है? इसका इस्तेमाल पता ना होने के कारण ज्यादातर लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन यदि आप होम डेकॉर की मैगज़ीन या कोई वेबसाइट देखेंगे तो वहां सिलिका जेल के इन पैकेट के इस्तेमाल के ढेरों तरीकें आपको मिल जाएंगे।
सिलिका जेल कई तरीके से आपकी मदद कर सकता है। ये एक स्ट्रांग अवशोषक है और इस वजह से ये हवा में मौजूद नमी को बहुत जल्दी सोख लेता है। जब इसका इस्तेमाल ना करना हो तब इसे किसी कंटेनर या फिर वार्डरॉब के अंदर रखें।

पालतू जानवरों को इससे कोई हानि नहीं है लेकिन इंसानों के लिए ठीक नहीं है। इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि सिलिका जेल किस तरह से आपकी मदद कर सकता है।

जरूरी कागजात की करे हिफाजत
अपनी अलमारी में जहां आपने अपने महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, शादी के रजिस्ट्रेशन के पेपर, गाड़ी या घर के पेपर आदि रखें हैं, वहां थोड़े सिलिका जेल रख दें। ये उन डाक्यूमेंट्स को सूखा और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखेंगे।

कैमरा को रखे ड्राई
ये घर पर सिलिका जेल इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका है। लेंस पर कई बार फॉग सी जम जाती है और ये कैमरा को बहुत जल्दी खराब करता है। कई बार इस तरह की स्थिति पानी के अंदर इस्तेमाल किये जा सकने वाले कैमरा में भी पैदा हो जाती है। यदि आप कैमरा केस में सिलिका जेल रखेंगे तो वो इसे ड्राई रखेगा।

कपड़ों में ना आने दे नमी
सर्दियां खत्म होने के बाद आप इतने भारी भरकम स्वेटर और जैकेट वापस संभालेंगे। ऐसा करने से इनमें नमी आ जाती है और जब अगली बार आप इन्हें इस्तेमाल के लिए निकालेंगे तब उन कपड़ों से गंध भी आने लगती है। सर्दियों के कपड़े संभालते समय उनकी जेबों या तह के बीच 2-3 सिलिका जेल के पैकेट रख दें। आपके विंटरवियर बिना किसी गंध के आपको फ्रेश मिलेंगे।

गीले हुए फोन को बचाएं
ये सिलिका जेल का बेहद उपयोगी उपाय है। लोगों के साथ ऐसा होता है की गलती से उनका फोन पूल, बाथिंग टब आदि में गिर जाता है या फिर फोन के ऊपर पानी गिर जाता है। ऐसे में घबराने की जरुरत नहीं है। फोन से बैटरी और मेमोरी कार्ड निकाल लें और सब को एक बाउल में रखें जिसमें कई सिलिका जेल के पैकेट हों।

किताबों और फोटो एल्बम का रखे ध्यान
किताबें और एल्बम में बहुत जल्दी कीड़ों और सीलन का असर पड़ता है, इस वजह से ये पीले भी पड़ जाते हैं। आप बस किताबों और एल्बम के पन्नों के बीच में सिलिका जेल के पैकेट रखें। अगर किताबें गीली हैं तो पहले उन्हें धूप में सूखा लें और फिर उसके बीच में सिलिका जेल रखें।

रेजर ब्लेड की उम्र बढ़ाए
घर पर और कैसे आप सिलिका जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं? घर में रेजर ब्लेड को जंग लगने से बचा पाना काफी मुश्किल होता है। एक कंटेनर को सिलिका जेल से भर दें। शेविंग के बाद ब्लेड को सिलिका जेल के साथ रखें ताकि वो अच्छे से सूख जाये। अगर आप लबे समय तक ब्लेड्स स्टोर करके रखना चाहते हैं तो रेजर केस में सिलिका जेल के पैकेट्स रख दें।

फ्रिज के अंदर आइसिंग रोके
जब आप फ्रिज में कोई सामान रखते हैं तब उस पर बर्फ जम जाती है। ऐसा होने से रोकने के लिए एक बाउल में सिलिका बीड्स या सिलिका जेल पैकेट डाल फ्रिज में रखें। ये सब्ज़ियों में नमी आने से भी बचाएंगे।

ज्वेलरी को रखे सुरक्षित
हवा में मौजूद नमी के कारण आपके गहने खासतौर से आपकी चांदी की ज्वेलरी में कालापन आ जाता है। अगर आप अपने ज्वेलरी बॉक्स के अंदर सिलिका पैकेट रखेंगे तो ये ज्वेलरी को चमकदार और नमी रहित रखेगा।

रूम फ्रेशनर की तरह करें इस्तेमाल
सिलिका जेल के इस उपाय को अनदेखा करना मुश्किल है। अपना मनपसंद एसेंशियल ऑयल लें और उसमें सिलिका बीड्स डाल दें। ये एक बेहतरीन रूम फ्रेशनर की तरह काम करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
