Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐसे करें अपने लेदर आइटम्स की देखभाल, कभी नहीं होंगे खराब
लेदर का फैशन कभी पुराना नहीं होता है, यही वजह है कि हमारी अलमारी में एक न एक लेदर की जैकेट तो होती है। लेदर की जैकेट पहनकर बहुत ही बोल्ड लुक मिलता है। जैकेट के अलावा बहुत से लोगों को लेदर के जूते और पर्स का भी शौक होता है, लेकिन इन आइटम्स की देखभाल करना उतना ही मुश्किल होता है। यदि इनका रख रखाव ठीक तरह से न किया जाए तो एक समय के बाद ये खराब होने लगते हैं। जैसा कि हम सब जानते है कि लेदर से बनी चीजें बहुत ही महंगी होती है। ऐसे में अगर रखे रखे यह खराब हो जाए तो किसी को भी यह बात पसंद नहीं आएगी।
अगर आपको भी अपने लेदर की जैकेट या जूते की अच्छी देखभाल करनी है तो आइए हम आपको कुछ आसान और बड़े काम के टिप्स बताते हैं।

गीला होने से बचाएं
लेदर की चीज को गीला होने से हमेशा बचाना चाहिए। ऐसे में नमी वाली जगहों पर आप लेदर से बनी चीजें पहननें से बचें। यदि आपकी जैकेट, जूते या पर्स गीला हो भी जाए तो उसे तुरंत सुखाने की कोशिश करें।

अपनी जैकेट को फोल्ड करके न रखें
अगर आपके पास लेदर की जैकेट है तो आप उसे फोल्ड करके रखने की जगह उसे अलमारी में टांग कर रखें। इससे आपकी जैकेट में रिंकल्स नहीं आएंगे। यदि आपको थोड़ी बहुत सिकुड़न दिखाई भी दे तो आप जैकेट पर आयरन में बिल्कुल लो सेटिंग करके अपनी जैकेट पर एक कपड़ा रख लें और फिर आयरन करें। ध्यान रहे कभी भी अपनी जैकेट पर सीधे आयरन का इस्तेमाल न करें।

धूप से बचाएं
लेदर की चीजों को धूप से बचाना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा गर्मी से लेदर की चीजें खराब हो सकती हैं। उनका रंग भी फेड हो सकता है। गर्मी के कृत्रिम स्रोत से भी लेदर की चीजें ड्राई हो सकती हैं और वे फट भी सकती हैं।

सूखे कपड़े से करें सफाई
आप जब भी लेदर की जैकेट या जूते पहनें, उतारने के बाद सूखे कपड़े से आप उसे पौंछ कर ही रखें। आप डस्ट बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उस पर जमी धूल और मिट्टी साफ हो जाएगी और आपके लेदर आइटम्स की लाइफ भी बढ़ेगी।

लेदर के बैग और वॉलेट की ऐसे करें देखभाल
हैंडबैग हो या स्लिंग बैग या फिर आपके पास छोटा सा वॉलेट है, आप उसमें ज्यादा चीजें भरने से बचें। लेदर स्ट्रैच होता है, इसलिए ज्यादा चीजें भरने से उसका शेप बिगड़ सकता है और वो फट भी सकता है। इसके अलावा आप लेदर के बैग में नुकिली चीजें भी रखने से बचें।

लेदर कंडीशनर का इस्तेमाल करें
आप जैकेट की सफाई करने के लिए लेदर कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वैक्स और सिलिकॉन युक्त लेदर कंडीशनर बाजार में आपको आसानी से मिल जाएगा। इससे आपकी जैकेट एकदम नई जैसी रहेगी और उसकी चमक भी बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
