Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हरे टमाटर को बनाए लाल, ये हैक्स आएंगे बड़े काम
टमाटर विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाली सब्जी है। इसका पुराना वानस्पतिक नाम लाइकोपोर्सिकान एस्कुलेंटम है। वर्तमान समय में इसे सोलेनम लाइको पोर्सिकान कहते हैं। बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो बिना टमाटर के खाना बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। चाहे वो सब्जी हो या सलाद, टमाटर के बिना हर चीज का टेस्ट अधूरा है। वैसे शरीर के लिए भी टमाटर बहुत ही लाभकारी होता है। इससे कई रोगों का निदान होता है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के कारण इसे एक उत्तम भोजन माना जाता है। टमाटर से पाचन शक्ति बढ़ती है। एक मीडियम साइज के टमाटर में केवल 12 कैलोरीज होती है, इसलिए वजन कम करने वालों के लिए भी ये एक अच्छा सोर्स है। और इसकी खूबियों को देखते हुए बहुत से लोग तो अपने घरों में भी ऑर्गनिक तरीके से टमाटर उगाते है। लेकिन जब ये टमाटर लाल की जगह हरे रंग के आ जाते है तो उन्हें उनके वास्तविक रंग में लाना एक चुनौती बन जाता है। तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाए, इसकी जानकारी देने के लिए यहां हम आपको नेचुरल तरीके से हरे टमाटर को लाल बनाने के टिप्स बताने जा रहे है।

चावल का करें उपयोग
आपने चावल की मदद से आम, केला या अमरुद पकाने की बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन ये बात जानकर आप सप्राइज होंगे कि चावल की मदद से हरे टमाटर को भी पका सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक पेपर में कच्चे टमाटर को अच्छे से लपेटना है। फिर टमाटर को चावल की बोरी या डिब्बे में डालकर अच्छे से बंद कर दें। फिर इसे दो-तीन तक नहीं छेड़ें। और उसे एक कोने में रख दें। ऐसा करने से आपके हरे टमाटर कुछ ही दिनों में पककर लाल हो जाएंगे।

कार्बाइड का करें उपयोग
अगर आपके घर के गार्डन में टमाटर हरे रंग के उग आए है और उनके लाल होने के लिए आप कई हफतों का इंतजार नहीं कर सकते। तो इसके लिए आप कार्बाहड की मदद ले सकते है, क्यूंकि कार्बाइड की मदद से आप एक-दो दिन में ही हरे टमाटर को पकाकर लाल बना सकते है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे टमाटर को पेपर में अच्छे से लपेट लें और इसे किसी कार्टून बॉक्स में रख दें। इसके साथ ही कार्बाइड को भी किसी पेपर में अच्छे से लपेटकर बॉक्स में डाल दें। इसके बाद बॉक्स के ऊपर से जूट की बोरी से अच्छे से ढककर कोने में रख दें। बस टमाटर को पकाने का आपका काम यूं ही आसान हो जाएगा।
एथिलीन का करें इस्तेमाल
ये बात भी शायद आपको सप्राइजिंग लगेगी कि, हरे टमाटर को पकाने के लिए एथिलीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। क्यूंकि इसमें जो एसिड होता है वो किसी भी कच्चे फल को तेजी से पकने में मदद करता है। ऐसे में हरे टमाटर को लाल बनाने में ये ट्रिक काफी काम आएगी। इसके लिए सबसे पहले कच्चे टमाटर को सूती कपड़े में अच्छे से लपेट लें। फिर टमाटर को किसी पेपर बॉक्स में रखें और साथ में एथिलीन को भी रख दें। इसके बाद ऊपर से घास या जूट की बोरी से ढककर उसे किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से लगभग 1-2 दिन बाद कच्चे टमाटर भी पककरं एकदम लाल हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
