Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ये फायदे जानकर आप भी घर को रखेंगे खुशबूदार
कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने अपनी एक स्टडी में खुलासा किया है कि हर इंसान एक दिन में 20 हजार बार सांस लेता है और हर बार सांस लेने के साथ शरीर में जो महक जाती है वो हमारे दिमाग और मस्तिष्क को प्रभावित करती है।
सेंट यानी परफ्यूम से वातावरण को आसानी से सुगंधित किया जा सकता है और यही वजह है कि मंदिरों या होटलों में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। घर में सेंट से खुशबू करने से दो चीजें होती हैं: एक तो आपको उस खुशबू की आदत हो जाती है और उस खुशबू से नई यादें भी बनने लगती हैं। घर में सेंट छिड़कने या घर को खुशबूदार रखने के कई फायदे हैं, जैसे कि:

इससे मूड बेहतर होता है
अगरबत्तियों और धूपबत्ती को घर में इसीलिए जलाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनसे मूड अच्छा रहता है। इससे तनाव और चिंता कम होती है। इसे अरोमाथेरेपी का एक हिस्सा कहा जा सकता है जो कि वाकई में कारगर है।

आदत हो जाती है
होटल, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल या घरों में एक अलग तरह की खुशबू होती है जो हमें याद हो जाती है। ये खुशबू हमारे दिमाग में बस जाती है।

ध्यान लगाने में मदद
स्टडी में बताया गया कि है जिन ऑफिस में नींबू जैसी खुशबू आती है वहां के लोग 54 फीसदी ज्यादा काम करते हैं। नींबू के सेंट से ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है और मन शांत रहता है जिससे गुस्सा, चिंता जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है।

एंटीबैक्टीरियल गुण
कई एसेंशियल ऑयल में वायरल-रोधी, बैक्टीरियल-रोधी और फंगल-रोधी गुण होते हैं। अगर किसी कमरे में बहुत ज्यादा लोग बैठे हैं तो वहां पर इन तेलों को छिड़कने से कीटाणुओं का खतरा नहीं रहता है। इसलिए आपको भी अपने घर में खुशबू रखनी चाहिए ताकि उससे नई यादें भी बनें और वहां रहने वाले लोग स्वस्थ भी रहें।



Click it and Unblock the Notifications
