Latest Updates
-
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी
बारिश में भुट्टा उबालने में नहीं लगेगा वक्त, बस अपनाएं यह आसान हैक्स
बारिश का मौसम हो और भुट्टा खाने का मन ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बारिश की हल्की-हल्की बूंदों के बीच भुट्टे को उबालकर खाने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। अमूमन लोग बारिश का मजा लेते हुए रोड साइड पर भुट्टा खाते हैं। हालांकि, रोड साइड पर भुट्टा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, घर पर ही भुट्टा उबालकर खाने की सलाह दी जाती है। यह अधिक साफ और सुरक्षित तरीका माना जाता है।
अगर आपको भी भुट्टा खाना बेहद पसंद है, लेकिन घर पर भुट्टा उबालने में आप सिर्फ इसलिए हिचकिचाते हैं क्योंकि इसमें काफी वक्त लगता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके इस आलस्य को दूर करने में कुछ हैक्स आपकी मदद करेंगे। दरअसल, ऐसे कई आसान टिप्स होते हैं, जिन्हें अगर फॉलो किया जाए तो भुट्टे को बेहद कम समय में उबाला जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में-

प्रेशर कुकर में उबालें भुट्टा
अगर आप बिना किसी झंझट के कम समय में भुट्टे को उबालना चाहती हैं तो ऐसे में प्रेशर कुकर की मदद लेना अच्छा विचार हो सकता है। कुकर के अंदर भाप की मदद से कॉर्न जल्दी उबलते हैं। इसके लिए, भुट्टे से भूसी हटा दें और अच्छी तरह धो लें। अपने प्रेशर कुकर के आकार के आधार पर, मकई को पूरी तरह से डालें या दो हिस्सों में काट लें। अब कुकर में इतना पानी डालें कि कॉर्न पूरी तरह से डूब जाए। इसमें एक चुटकी नमक डालें और तेज आंच पर कॉर्न को एक सीटी आने तक पकाएं। नमक भी भुट्टे के दानों को जल्द गलाने में मदद करेगा। एक बार जब यह हो जाए, तो इसे धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें। यदि आप अलग मकई के दानों का उपयोग कर रहे हैं तो अतिरिक्त पानी निकालने के लिए छलनी का उपयोग करें।

पैन में उबालें भुट्टा
आप चाहें तो पैन में भी भुट्टा उबाल सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। बस आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पानी डालें। अब, ढक्कन लगाकर उबाल आने दें। जब पानी में उबाल आ जाए तो आप इसमें भुट्टा व थोड़ा नमक डालें। अगर आप भुट्टे को जल्दी पकाना चाहते हैं तो पैन में इसे ओपन कुक करने के स्थान पर लिड लगाकर ही कुक करें। अब आप 5-7 मिनट तक प्रतीक्षा करें, ताकि वह अच्छी तरह पक जाएं। अब, अतिरिक्त पानी निकाल दें और छान दें।

बेकिंग सोडा की लें मदद
यह एक आसान हैक है, जो भुट्टे को बेहद कम समय में उबालने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए, आपको बस इतना करना है कि जब आप प्रेशर कुकर या पॉट में पानी डालकर उबाल रहे हैं तो उस समय इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा डाल दें। अब आप इसी पानी में थोड़ा नमक और कॉर्न डालें। नमक और बेकिंग सोडा मिलकर मकई के दानों को जल्द गलाने में मदद करेंगे। अगर आप इस ट्रिक की मदद लेते हैं तो आपका भुट्टा सिर्फ आठ से दस मिनट में ही पककर तैयार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
