Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
यह 5 संकेत बताते हैं कि पुराने की जगह घर में जरूरत है नए फ्रिज की
रेफ्रिजरेटर एक ऐसा जरूरी किचन अप्लायंस है जो हर घर में होता है। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी का आनंद उठाने से लेकर सब्जियों और खाने पीने की दूसरी चीजों को इसमें रखकर उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है। बदलते जमाने के साथ रेफ्रिजरेटर भी बदल रहा है। आजकल सिंगल डोर के साथ डबल डोर रेफ्रिजरेटर भी में मार्केट में उपलब्ध है जो एक से बढ़कर एक नए फीचर्स से लैस होते हैं। हालांकि फ्रिज महंगा हो या सस्ता एक समय के बाद इसे बदलना जरूरी होता है।
कई बार यह पता लगाना मुश्किल होता है कि फ्रिज सही है या फिर उसे बदलने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता सकते हैं जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आपका फ्रिज खराब हो चुका है।

5 स्टार और 1 स्टार वाले फ्रिज
बिजली की खपत हर फ्रिज की रेटिंग पर भी निर्भर करती है। 5 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर की तुलना में 1 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज आपके बिजली के बिल को बढ़ा सकता है। अगर आपका फ्रिज 1 स्टार वाला है और काफी पुराना हो गया है तो आप उसे तुरंत बदल दें नहीं तो आपके बिजली के बिल में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी।

फ्रिज का मोटर
अगर आपके मोटर का फ्रिज लगातार चल रहा है तो समझ लीजिए आपका फ्रिज खराब हो गया है और उसे बदलने का समय आ गया है।

ज्यादा बर्फ का जमना
वैसे तो फ्रिज का काम ही चीजों को ठंडा रखना और बर्फ जमाना है, लेकिन अगर आपके रेफ्रिजरेटर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रहा है तो यह भी एक संकेत है कि फ्रिज खराब हो चुका है।

पानी का लीक होना
फ्रिज से लगातार पानी का लीक होना भी यह बताता है कि फ्रिज को बदल देना चाहिए। इसके अलावा फ्रिज के रबर कोटिंग पर भी पानी का जमना भी ठीक नहीं है।

फ्रिज का ज्यादा गर्म होना
फ्रिज के पीछे का हिस्सा गर्म ही रहता है, लेकिन अगर आपके फ्रिज के दूसरे हिस्से भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहे हैं तो आपका फ्रिज बिगड़ चुका है और आपको नए फ्रिज की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications