Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोरोना का कहर: लॉकडाउन में न जाएं मार्केट, घर में रखें ये जरुरी सामान
कोरोना वायरस के बढ़ते कहर से निपटने के लिए सरकार ने लॉक डाउन करने का फैसला जारी करने को कहा है। दिल्ली समेत 4 राज्यों में लॉक डाउन जारी हो गया हैं। लॉक डाउन के समय आपताकालीन सेवाओ के अलावा सभी तरह की सेवाओं पर रोक लगा दी जाती है। लॉक डाउन की खबर के बाद से ही लोगों ने जरुरी सामान खरीदनें शुरु कर दिए ।

लोगों में कोरोना वायरस को लेकर काफी डर फैल गया है, जिसके बाद लोगों को लग रहा है कि भारत में इटली और चीन से हालात ना बन जाए जब सरकार लोगों को घर पर रहने का आदेश जारी कर दे। ऐसे में लोगों सब्जी, आटा और चावल समेत खाने पीने की वस्तुएं खरीदने लगे हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार से पेनिक होने की जरुरत नहीं है। लॉक डाउन की स्थिती में बाहर ना जाएं, अगर आपको शॉपिंग करनी तो आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

इंडक्शन कुकटॉप
लॉक डाउन की स्थिती में इंडक्शन कुकटॉप का यूज करें। क्योंकि कई बार ऐसे समय में गैस खत्म हो जाता हैं। गैस लेने बाहर जाने से अच्छा है कि आप इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल करें। इस समय करोना वायरस से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतनें की जरुरता हैं। इन दिनों घर से बाहर ना निकले ,सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें । इस बीमारी का ट्रीटमेंट सिर्फ और सिर्फ सावधानी है।

बर्तन साफ करने वाला सामान
कोरोना वायरस का खौफ के बीच किसी भी प्रकार से पेनिक नहीं होना है बल्कि घर की साफ सफाई का ध्यान रखना हैं। लॉक डाउन के समय आप बर्तन साफ करने का सामान घर पर रखें। लोग बेवजह किसी भी चीज का स्टॉक न करें। केवल जरुरत सामान घर पर रखें ताकि आप कम से कम घर से निकले।

चॉकलेट और चिप्स
चॉकलेट और चिप्स खाना सेहत के लिए सही नहीं होता हैं, लेकिन ऐसी लॉक डाउन के समय घर से कम निकलना पड़े इसके लिए आपको जरुरत की चीजें घर पर रखनी चाहिए ताकि आप बार बार घर से बाहर ना जाए। पेनिक में आकर कोई भी सामान जरुरत से ज्यादा ना खरीदें।

क्या होता है लॉक डाउन
लॉक डाउन आपदा की स्थिती होती हैं। लॉक डाउन के दौरान एपिडेमिक इलाके के लोगों को घर से बाहर निकलने के मना किया जाता हैं। उन्हें केवल जरुरी काम के लिए घर से जाने की अनुमति होता है। लोग केवल खाना और दवा के लिए बाहर जा सकते हैं। लॉक डाउन के दौरान बिना किसी काम के सड़को पर ना निकलें। लॉक डाउन के दौरान ऑफिस, कॉलेज और स्कूल बंद कर दिए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
