Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चांदी के गहनों की चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये कमाल के नुस्खे
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां चांदी के गहने या बर्तन आदि मौजूद न हो। मगर समय बीतने के साथ साथ इनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। कई बार तो चांदी का रंग इतना मंद पड़ जाता है कि वह काले रंग की दिखने लगती है। घर में रखी चांदी की कई चीजों का इस्तेमाल दैनिक जीवन में कम ही हो पाता है। ऐसे में रोज-रोज उसकी चमचमाहट को बरकरार रख पाना मुश्किल काम लगता है। यदि आप अपने चांदी के गहनों की चमक को बनाए रखना चाहते हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

एयरटाइट कंटेनर
यदि आपके पास बहुत सारे चांदी के गहने जैसे पायल, चेन, कंगन, बिछिया आदि हैं तो इन्हें आप अलग अलग टिश्यू पेपर में लपेट कर एयरटाइट कंटेनर में रखें। चांदी के सामान पर कभी भी रबर बैंड न लगाएं क्योंकि ये चांदी के रंग को फीका कर सकता है।

सेनिटाइजर
आप चांदी को नए जैसा बनाने के लिए हैंड सेनिटाइजर का इस्सेतेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में सेनिटाइजर रख लें और उसमें चांदी के आभूषण को लगभग आधे घंटे के लिए डुबाकर छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब लगाकर इसे रगड़ लें और कपड़े से पोंछ कर साफ़ कर लें।

बेकिंग सोडा
3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे टूथब्रश की मदद से चांदी के गहनों की सफाई करें। इस उपाय से आपके गहने पहले की तरह नए दिखने लगेंगे।

टूथपेस्ट
चांदी को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। चमक बढ़ाने के लिए सफेद दंत पाउडर का इस्तेमाल शानदार नतीजे दे सकता है।

टोमेटो केचप
जी हां, घर में रखा टोमेटो सॉस चांदी की चमक लौटाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप चांदी पर टोमेटो सॉस लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर किसी मुलायम कपड़े से रगड़कर पोंछ लें। अब चांदी को गर्म पानी से धो लीजिए। इस उपाय से आपको बदलाव जरुर नजर आएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
