Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
पुराना कूलर हो गया है कबाड़ तो इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं नए जैसा
गर्मी का कहर धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। गर्म हवा, उमस पसीना, ऐसे में हर किसी का जीना मुश्किल हो गया है। गर्मी के आते ही एसी और कूलर की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने लायक होती है। हर कोई इस मौसम में राहत पाने के उपाय चाहता है। हालांकि एसी खरीदना आम आदमी के बजट में नहीं होता तो कुछ लोग कूलर से ही काम चलाते हैं। इस बार गर्मियों में अगर आप अपने पुराने कूलर की जगह नया खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो अपने पुराने कूलर को ही नया बना सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।

तो चलिए आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आपका पुराना कबाड़ जैसा कूलर एकदम नया हो जाएगा।
कूलर की घास
डेजर्ट कूलर में मोटर और फैन के अलावा खस की घास लगी होती हैं। कूलर में पानी के साथ खस की घास से ठंडी हवा मिलती है, इसलिए समय समय पर कूलर की घास का बदलते रहना चाहिए, क्योंकि इस पर धूल मिट्टी जमने से यह ब्लॉक हो जाता है और कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है। यदि घास ज्यादा पुरानी हो जाए तो कूलर से निकलने वाली हवा से बदबू भी आती है।
नए पेंट से चमक जाएगा पुराना कूलर
पुराने कूलर की साफ सफाई करके आप उसे अच्छी तरह से पेंट करवा दें। आप चाहें तो खुद ही घर आसानी से कूलर को पेंट कर सकते हैं। इससे आपके कूलर में फिर से मजबूती आ जाएगी और वो नया जैसा दिखेगा।
पंखें की सर्विसिंग
कूलर को चलाने से पहले उसके पंखे की सर्विसिंग जरूर करवा लें। यदि लम्बे समय से आपके कूलर का इस्तेमाल नहीं हुआ है तो पंखे के कारण कूलर ऑन नहीं होगा। बेहतर होगा आप पंखे की जांच जरूर करवाएं।

वॉटर पंप
अक्सर देखा गया है कि कूलर का वॉटर पंप जल्दी खराब हो जाता है। जब वॉटर पंप खराब हो जाता है तो कूलर में लगी मोटर पानी का प्रेशर नहीं उठा पाती। अगर आपके कूलर का वॉटर पंप बिगड़ा है तो बाजार में यह आपको मात्र 100 या 150 रुपए में मिल जाएगा।
अगर कूलर की टंकी से पानी टपक रहा है
कूलर ज्यादा पुराना हो जाता है तो इधर उधर से पानी लीक होने लगता है। यह एक बड़ी समस्या होती है। हालांकि इस परेशानी का हल भी उतना ही आसान है। पानी के लीकेज को रोकने के लिए आप एम-सील की मदद ले सकते हैं।
ऊपर दिए हुए इन आसान टिप्स को अपनाकर आप पुराने कूलर से भी गर्मी में एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं। इसके अलावा घर में कूलर रखते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे कूलर को हमेशा ऐसे कमरे में रखें जहां सही वेंटिलेशन हो, नहीं तो उससे ठंडी हवा नहीं निकलेगी और कमरे में उमस बढ़ जाएगी। इसके अलावा यदि आप कूलर को खिड़की के बाहर रख रहे हैं तो उसे किसी छायादार जगह पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
