Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
एक्वेरियम में लाइट का प्रयोग
हम अपनी मछलियों से बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक्वेरियम की साज-सज्जा का भी काफी महत्व होता है। हम एक्वेरियम को सजाने के लिये तरह-तरह के पौधों से लेकर लाइटों का खूब प्रयोग करते हैं। लेकिन एक्वेरियम में लाइट लगाने की वजह से उसमें मौजूद पानी गरम हो जाता है। मछलियों को लाइट तो पसंद होती है लेकिन उसके द्रारा पैदा किया गया गरम पानी बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इसलिये अगर आप अपनी मछलियों का पूरा ख्याल रखना चाहते हैं तो इन बातों पर जरा ध्यान दें।

क्या करें और क्या न करें-
1.टाइम पीरियड - एक साधारण से एक्वेरियम आप 8 से 10 घंटों तक के लिये लाइट को जला छोड़ सकते हैं। लेकिन अगर इससे ज्यादा समय के लिये लाइट ऑन रखी गई, तो यह पानी को बहुत गरम कर देगी और यह मछलियों के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा।
2.एक्वेरियम पौधे - अगर एक्वेरियम में असली पौधे लगे हुए हैं तो लाइट को 12 घंटों के लिये जला सकते हैं। यह इसलिये क्योंकि पौधों को फोटोसिंथेसिस करने के लिये प्रकाश की जरुरत होती है और इसके बिना वह नहीं जी सकते।
3.मछलियों के प्रकार - कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जिन्हें लाइट बिल्कुल पसंद नहीं होती इसलिये अगर आपके एक्वेरियम में कुछ ऐसी ही मछलियां हों तो प्रकाश की अवधि घटा कर केवल कुछ घंटों की कर दें। साथ ही पानी में लो पावर के बल्ब लगाएं और हो सके तो उन्हें किसी चीज के अंदर ढंक कर ही रखें।
4.टैंक का साइज - टैंक में किस तरह की और कितनी लाइटें लगानी है वह सब टैंक के साइज पर निर्भर करता है। अगर आपका टैंक बहुत छोटा है और आप उसमें 100 वॉट का बल्क इस्तमाल कर रहें हैं तो यह आपकी मछलियों के लिये बडे ही खतरे की बात होगी।
5.पानी की गर्माहट - फिश टैंक को लाइट बहुत गरम कर देती है। गर्मी की वजह से पानी भाप बन कर उड़ जाएगा जिस वजह से आपको टैंक बार-बार भरना पड़ेगा।
6.दिन-रात में फर्क - हर वक्त एक्वेरियम में लाइट जलाने से आपकी मछलियों को रात और दिन में फर्क करना मुशकिल हो जाएगा। गोल्ड फिश जैसी मछलियां दिन में बहुत एक्टिव रहती हैं और अगर हर वक्त एक्वेरियम में लाइट जलती रहेगी, तो उनकी बॉडी क्लॉक काम करना बंद कर देगी।



Click it and Unblock the Notifications
